Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया में विकास योजनाओं का लिया जायजा

उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

10 Feb 2023

मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने समाधान यात्रा के तहत पूर्णिया में विकास योजनाओं का लिया जायजा

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 'समाधान यात्रा' के दौरान पूर्णिया जिले के कस्बा प्रखंड अंतर्गत सब्दलपुर पंचायत के ढोल बज्जा टोले का भ्रमण कर सात निश्चय योजना एवं अन्य विकास योजनाओं के तहत किये गए विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने मदरसा रियाजुल उलूम, इस्लामपुर सब्दलपुर, ढोल बज्जा का मुआयना कर वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों ने मदरसे में पठन-पाठन एवं मिल रही सुविधाओं के संबंध में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मदरसे की छात्राओं ने मुख्यमंत्री के आगमन पर स्वागत गान प्रस्तुत किया। साथ ही मुख्यमंत्री के समक्ष शराब के सेवन से होने वाले नुकसान पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पूर्णिया समाहरणालय प्रांगण में कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जीविका और समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्र योजना के तहत मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल की चाबी प्रदान की।

प्रदर्शनी अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी ये इच्छा रही है कि हर हिंदुस्तानी की थाल में बिहार का एक व्यंजन हो। उसको आगे बढ़ाने की दिशा में यहां काम हो रहा है, इससे मुझे प्रसन्नता हो रही है। आप सभी जो भी उत्पाद तैयार कर रहे हैं और उसे बाहर सप्लाई कर रहे हैं उस पर पूर्णिया के साथ-साथ बिहार भी अवश्य अंकित कराएं ताकि लोगों को पता चल सके कि यह उत्पाद बिहार के पूर्णिया जिले में तैयार किया गया है।

मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से कारा विभाग अन्तर्गत केंद्रीय कारा, पूर्णिया में 30 क्षमता वाले महिला कक्षपाल बैरक भवन का शिलान्यास किया। साथ ही अल्प संख्यक कल्याण विभाग अन्तर्गत डगरुआ प्रखंड में सद्भावना मंडप भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

पूर्णिया जिला मुख्यालय में सहकारिता विभाग अन्तर्गत सहकार भवन के निर्माण कार्य का भी उन्होंने शिलान्यास किया। कृषि विभाग अन्तर्गत मुख्यमंत्री ने कृषि उत्पादन बाजार प्रांगण, गुलाब बाग, पूर्णिया के आधुनिकीकरण कार्य का शिलान्यास किया, जिसकी लागत 1159.10 लाख रुपये होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग अन्तर्गत पूर्णिया में प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारियों के लिए भवन निर्माण के कार्य का भी उन्होंने शिलान्यास किया। आपदा प्रबंधन विभाग अन्तर्गत पूर्णिया जिले में डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी रिस्पांस फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेंटर बिल्डिंग के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत पूर्णिया जिला मुख्यालय में 100 शय्या वाले वृद्धाश्रम भवन का उद्घाटन किया। साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग अन्तर्गत 100 आवासन की क्षमता वाले अनुसूचित जनजाति कल्याण छात्रावास (बैद्यनाथ छात्रावास पूर्णिया के परिसर में) का मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने श्रम संसाधन विभाग अन्तर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बायसी के प्रशासनिक भवन, कर्मशाला भवन, स्टाफ हॉस्टल, प्राचार्य एवं उप प्राचार्य आवास, चहारदीवारी एवं पहुंच पथ समेत अन्य कार्यों का भी उद्घाटन किया।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News