Please wait
विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic

कैबिनेट ने राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ाने समेत 108 एजेंडों पर लगाई मुहर

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मीटिंग में 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए 4 प्रतिशत डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया।

15 Mar 2024

कैबिनेट ने राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ाने समेत 108 एजेंडों पर लगाई मुहर

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम कैबिनेट की बैठक में कुल 108 एजेंडों पर मुहर लगी। नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यकर्मियों का डीए चार फीसदी बढ़ा दिया है।

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले आज सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। मीटिंग में 108 एजेंडों पर मुहर लगी है। कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए 4 प्रतिशत डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया। बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा। राज्य सरकार इस फिर से बनाएगी। इसके साथ पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा। बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा।

इस वित्तीय वर्ष में नीतीश कैबिनेट की यह अंतिम बैठक है। 31 मार्च तो वित्तीय वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है। कल लोकसभा चुनाव तिथि का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद देश में आदर्श अचार संहिता लागू हो जाएगी। इससे पहले फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में कैबिनेट की बैठक हुई थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News