Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

सहरसा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

24 Dec 2023

सहरसा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत

पटना। राज्य के सहरसा जिले में रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोग की मौत हो गयी तथा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि एक दूसरी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।

सौरबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कपसिया पुल के समीप अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में नारायण साह और उसकी तीन साल की नातिन आशिका कुमारी हैं जबकि नारायण साह की पुत्री नूतन कुमारी गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। बताया गया है कि नारायण साह पुत्री और नातिन के साथ बाइक से सहरसा से पतरघट जमहारा गांव अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कपसिया पुल के समीप सड़क हादसे के शिकार हो गए।

इसके अलावा सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सोनवर्षाराज-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य मार्ग एनएच-107 भटपुरा गांव के समीप अनियंत्रित अज्ञात चार चक्का वाहन ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें 55 वर्षीय उमेश राम की मौत हो गई जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में बीरबल कुमार और मंटुन कुमार हैं। तीनों घर बनमा ईटहरी के रसलपुर वार्ड नं.-12 से तरियामा गांव जा रहे थे। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News