Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के सारण में 55 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त

शराब के साथ पकड़े गए कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

23 Feb 2023

बिहार के सारण में 55 लाख रुपये मूल्य की शराब जब्त

सारण। सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र से मद्यनिषेध विभाग ने स्कैनर के माध्यम से 55 लाख रुपये मूल्य की शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। शराब के साथ पकड़े गए कंटेनर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रथम दृष्ट्या सभी संलिप्त लोगों के खिलाफ हमारी टीम जांच कर रही है। इकोनॉमिक ट्रांससेफ लॉजेक्टिक कंपनी के कागजात पर लुधियाना के पांडेय ट्रेडर्स से सिलीगुड़ी के आरपी ट्रेडिंग कंपनी को समान भेजा जा रहा था। इसमें संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ जांचोपरांत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मद्यनिषेध विभाग को भ्रमित करने के लिए कंटेनर में सामान पैक करने का मटेरियल होने की बिल्टी तैयार की गई थी। शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर और छपरा में देनी थी।

उत्पाद अधीक्षक रजनीश ने बताया कि आज सुबह मांझी चेक पोस्ट पर इस खेप को पकड़ा गया। कंटेनर से 278 कार्टून शराब बरामद की गई। इसका बाजार मूल्य 55 लाख रुपये है। इसे मद्यनिषेध विभाग द्वारा मांझी थाना को सुपुर्द कर दिया गया। कंटेनर को रोके जाने के बाद ड्राइवर द्वारा ट्रांसपोर्ट का ओरिजनल कागजात दिखाया गया। लेकिन स्कैनर से स्कैन करते ही सभी को सच दिख गया। सीलबंद कंटेनर के बीचों बीच भारी संख्या में शराब लदी हुई थी।

शराब के साथ पकड़े गए ड्राइवर ने बताया कि शराब का ट्रांसपोर्ट बिल्टी चंडीगढ़ से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक का बनाया गया था। ट्रांसपोर्ट के ओरिजनल कागजात के आधार पर पुलिस और मद्यनिषेध विभाग को भ्रामित करने का प्लान था। ड्राइवर को डिलीवरी का स्थान हरियाणा में बैठे शराब तस्कर द्वारा फोन पर बताया जा रहा था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News