Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic

सासाराम में स्थिति सामान्य चार केस दर्ज 54 लोग हुए है गिरफ्तार

उपद्रवियों के विरुद्ध अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज किये गए है।

05 Apr 2023

सासाराम में स्थिति सामान्य चार केस दर्ज 54 लोग हुए है गिरफ्तार

पटना/रोहतास।बिहार के रोहतास जिले में स्थिति धीरे धीरे पटरी पर वापस लौटने लगी है। बुधवार को डीएम ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। जिले में रामनवमी को लेकर हुए दो समुदायों के बीच में मारपीट और हिंसा के मामले में अब तक कुल 54 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 

उपद्रवियों के विरुद्ध अब तक कुल चार प्राथमिकी दर्ज किये गए है।  डीएम ने बताया कि सासाराम में 93 चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। अभी सासाराम में स्थिति पूरी तरह से है सामान्य ।  डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया किआज सुबह 09:00 बजे विधि–व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। कहीं से किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना का समाचार नहीं है। उपद्रवी / असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। 

अभी तक गिरफ्तारियों की संख्या - 54 हो गई है, जबकि 02 व्यक्ति को प्रीवेंटीव डिटेंशन में लिया गया है, सम्प्रति चिन्हित दोषी उपद्रवियों के विरूद्ध कुल 04 प्राथमिकी दर्ज की गई है।  डीएम ने बताया कि सभी 93 चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल के साथ दण्डाधिकारी चौबीस घंटे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। इसमें महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को भी शामिल किया गया है। प्रभावित इलाकों में वरीय दण्डाधिकारियों के नेतृत्व में गश्ती जारी है। एसएसबी/आरएएफ/बीएमपी/एसटीएफ एवं जिला पुलिस बल के सभी लोग तैनात है।  डीएम ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम पूर्ववत कार्यरत है । आरएएफ द्वारा रात्रि 02:00 बजे से सुबह 07:00 बजे तक फ्लैग मार्च किया गया ।

डीएम ने बताया कि सभी 48 वार्ड में वार्ड सद्भावना समिति का गठन करते हुए इसके साथ पदाधिकारी, कर्मियों तथा पुलिस बल को संबद्ध कर दिया गया है। स्वयंसेवी संस्थानों के सहयोग से प्रशासन के द्वारा प्रभावित परिवारों के राहत सामग्री उपलब्ध करा दिया गया है। अंचलाधिकारी के द्वारा क्षति का आकलन कर राहत के लिए कार्रवाई की जा रही है ।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News