Please wait

उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा नीतीश का साथ, बनाई नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल

20 Feb 2023

उपेंद्र कुशवाहा ने छोड़ा नीतीश का साथ, बनाई नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल

पटना। सीएम नीतीश कुमार से लंबे समय से चल रहे टकराव के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने आखिरकार जदयू छोड़ दी है। उन्होंने जदयू के एमएलसी के पद से भी इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को उन्होंने पटना में इसका ऐलान किया। उन्होंने अपनी नई पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल बनाने का ऐलान किया।

कुशवाहा ने कहा कि आज से मैं नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहा हूं। उपेंद्र कुशवाहा ने इस दौरान नीतीश पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह तो पड़ोसी के घर में अपना उत्तराधिकारी तलाश रहे हैं। कुशवाहा ने आरजेडी के साथ गठबंधन करने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि नीतीश की राजनीति का अंत बुरा है।

कुशवाहा ने कहा कि नीतीशने बहुत अच्छा काम किया, लेकिन कहा जाता है कि अंत भला तो सब भला। यह नीतीश नहीं कर पाए। अंत बहुत बुरा हो गया। कहावत बदल गई कि अंत बुरा तो सब बुरा। आज वह जिस ओर चल पड़े हैं, वह बहुत ही बुरा है। ना सिर्फ नीतीश कुमार के लिए बल्कि जनता और पार्टी के लिए भी। श्री कुशवाहा ने कहा कि मैंने चुने हुए साथियों को पटना बुलाया है। जदयू में बहुत बेचैनी है। कुर्मी बिरादरी से आने वाले उपेंद्र ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और नीतीश जैसे नेताओं को जनता ने ताकत दी थी।

लालू ने शुरुआती दिनों को छोड़कर जनता की ताकत का इस्तेमाल परिवार के हित में करना शुरू कर दिया। इसके बाद उम्मीदें नीतीश थी, जिन्होंने 1995 में समता दल बनने के बाद नेतृत्व संभाला।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News