Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कांग्रेस का घोषणा पत्र खोखले और झूठे वादों का पुलिंदा है: जदयू

उन्होंने कहा कि यह न्याय पत्र नहीं बल्कि एक छलावा पत्र है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने कई दशकों तक इसी प्रकार के झूठे वादों के सहारे देश की जनता को छलने और ठगने का काम किया मगर अब उनकी इस कोशिश को कामयाबी नहीं मिलेगी।

05 Apr 2024

कांग्रेस का घोषणा पत्र खोखले और झूठे वादों का पुलिंदा है: जदयू

पटना। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र को खोखले और झूठे वादों का पुलिंदा करार दिया है।

उन्होंने कहा कि यह न्याय पत्र नहीं बल्कि एक छलावा पत्र है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने कई दशकों तक इसी प्रकार के झूठे वादों के सहारे देश की जनता को छलने और ठगने का काम किया मगर अब उनकी इस कोशिश को कामयाबी नहीं मिलेगी।

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जातीय गणना को लेकर राहुल गांधी देशभर में घूमकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन वो ये भूल जाते है कि पांच राज्यों में कांग्रेस गठबंधन की सरकार है और किसी भी राज्य ने अब तक जातीय गणना को लेकर कोई गंभीर पहल नहीं की। जबकि यह सर्वविदित है कि जातीय गणना को कराने का अधिकार राज्य सरकार के पास है। इससे यह स्पष्ट होता है कि जातीय गणना को लेकर कांग्रेस की मंशा में खोट हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2004 से 2014 तक देश में यूपीए की सरकार और वर्ष 1990 से 2005 तक बिहार में राजद की सरकार थी लेकिन किसी ने जातीय गणना को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। देश में पहली बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल से बिहार में जातीय गणना हुआ और आंकड़ों के मुताबिक शोषित,वंचित और उपेक्षित वर्ग के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया।

साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद और कांग्रेस झूठ बोलने की मशीन है। जनता ने इनके कालखंड को करीब से देखा और झेला है। कांग्रेस ने 1971 के चुनाव में भी गरीबी हटाओ का नारा दिया था लेकिन हकीकत जनता के सामने है, परंतु आज मुझे इस बात की खुशी है की श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की दस वर्षों के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से रेखा बाहर आयें हैं जिनमें 3.77 करोड़ गरीब सिर्फ बिहार के हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News