Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद मुसलमानों के आरक्षण के बयान पर लालू ने दी सफाई

लालू के बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई और बिहार भाजपा के नेताओं के साथ खुद पीएम मोदी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला।

07 May 2024

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद मुसलमानों के आरक्षण के बयान पर लालू ने दी सफाई

पटना (बिहार) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया के बाद लालू यादव ने मुसलमानों के आरक्षण पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। लालू ने अब कहा है कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सामाजिक आधार पर दिया जाता है।

लालू के बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई और बिहार भाजपा के नेताओं के साथ खुद पीएम मोदी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस चुप है लेकिन उसके एक सहयोगी दल ने आईएनडीआई गठबंधन के इरादों की पुष्टि कर दी है। वे कह रहे हैं कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

इसके बाद बैकफुट पर आए लालू ने कहा कि मंडल कमीशन को हमने लागू किया था। मंडल कमीशन में सैकड़ों जातियां हैं, जो सामाजिक आधार पर हैं। धर्म के आधार पर नहीं है। नरेन्द्र मोदी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए तरह-तरह का बहाना बनाते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी ने तो संविधान समीक्षा आयोग बना दिया था, ताकि ये लोग संविधान को बदल दें। आरक्षण का आधार धर्म हो ही नहीं सकता है। आरक्षण का सामाजिक आधार होता है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार को बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आये लालू यादव ने मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News