Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, नौ की मौत, पांच की हालत नाजुक

बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई

21 Feb 2024

बिहार के लखीसराय में सड़क हादसा, नौ की मौत, पांच की हालत नाजुक

बिहार के लखीसराय जिले में रामगढ़ चौक थाना चौक क्षेत्र के झुलौना गांव के पास आज (बुधवार) सुबह ट्रक और सीएनजी टैंपो की सीधी टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में घायल पांच लोगों की हालत नाजुक है। इस टक्कर में टैंपो के परखच्चे उड़ गए । टैंपो में कुल 14 लोग सवार थे। इनमें से आठ की मौत घटनास्थल पर हो गई । एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल से पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। मृतकों में टैंपो ड्राइवर मनोज कुमार भी शामिल है।

हताहत मनोज कुमार के बहनोई और प्रत्यक्षदर्शी अनिल मिस्री घटना का विवरण बताया है। उन्होंने कहा कि मनोज को सूचित किया गया था कि कुछ लोगो को रिजर्व कर हलसी से लखीसराय लाना है। हलसी से लखीसराय आने के दौरान झूलौना के पास यह हादसा हो गया। हादसे में 14 लोग जख्मी हो गए। इनमें आठ लोगों की मौत हो गई । बाकी छह लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर एक व्यक्ति की मौत हो गई । गंभीर रूप से घायलों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है। सभी की स्थिति नाजुक है।

प्रत्यक्षदर्शी अनिल तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना गांव निवासी हैं। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया की टैंपो पर सवार सभी लोग हलसी से लखीसराय आ रहे थे । मृतकों के परिजन मुंगेर में रहते हैं। सभी को सूचित कर दिया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद ही पता चलेगा कि हलसी से यह लोग कहां जा रहे थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News