Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

पश्चिम चंपारण मे हरी झंडी दिखाकर पीएम शुरू करेंगे ट्रेन का परिचालन

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि आगामी 06 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा नरकटियागंज गौनाहा के 22 किलोमीटर लंबे रेलखंड का लोकार्पण करते हुए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

04 Mar 2024

पश्चिम चंपारण मे हरी झंडी दिखाकर पीएम शुरू करेंगे ट्रेन का परिचालन

बेतिया। देश के पीएम नरेंद्र मोदी का पश्चिम चंपारण के बेतिया में छ मार्च को आगमन थरुहट के लिए वरदान साबित होने वाला है। इस अवसर पर पीएम काफी समय से बंद पड़े नरकटियागंज गौनाहा रेलखंड पर रेल सेवा चालू करने के लिए हरी झंडी दिखाने वाले हैं। इससे थारू आदिवासी समाज में खुशी है।

राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे ने बताया कि आगामी 06 मार्च को प्रधानमंत्री द्वारा नरकटियागंज गौनाहा के 22 किलोमीटर लंबे रेलखंड का लोकार्पण करते हुए हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह रेलखंड गौनाहा प्रखंड के वासियों के साथ साथ नेपाली नागरिकों के लिए भी काफी फायदेमंद है।

वाल्मीकि टाइगर प्रोजेक्ट के समीप बसे आदिवासी बहुल गांवों के हरेंद्र पावे,बृजकिशोर महतो,सुनील कुमार,मुकेश प्रसाद समेत कई लोगों ने बताया कि काफी लंबे समय से उन्हें ट्रेनों का परिचालन का इंतजार कर रहे थे। अब उनकी इच्छा पूरी होने वाली है।

श्रीरामपुर गांव के समाजसेवी अनिरुद्ध प्रसाद चौरसिया ने बताया कि राष्ट्रपिता की पूज्य कर्मस्थली भीतिहरवा आश्रम इसी रेलखंड से जुड़ा हुआ है। ऐसे में उन्हें अपार खुशी हो रही है। बहुत लोग रेल परिचालन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से बापू की पूज्य स्थली तक नहीं पहुंच पा रहे थे।

गौरतलब है कि आमान परिवर्तन के लिए इस रेलखंड पर वर्ष 2014 से ट्रेन परिचालन ठप है। वैसे तो पूर्व में रेल परिचालन की सुविधा भिखनाठोरी तक थी किंतु अभी गौनाहा तक ही निर्माण पूरा हुआ है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News