Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के बाढ़ में शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान चार की मौत

पुलिस के मुताबिक नवनिर्मित शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर गए मजदूर फंस गये। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी। इस दौरान एक के बाद एक सभी अंदर फंसते चले गए।

21 Aug 2024

बिहार के बाढ़ में शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान चार की मौत

पटना (बिहार)। पटना जिले में बाढ़ अनुमंडल अन्तर्गत बाढ़ थाना क्षेत्र के पुराई बाग में शौचालय की टंकी की शटरिंग खोलने के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शटरिंग खोलने के दौरान हुआ।

पुलिस के मुताबिक नवनिर्मित शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर गए मजदूर फंस गये। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी। इस दौरान एक के बाद एक सभी अंदर फंसते चले गए। इसके बाद एक-एक कर सभी लोग वहीं बेहोश होने लगे। मामले की सूचना मिलते ही एसडीएम शुभम कुमार ने ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा। फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। चारों मजदूरों को बाहर निकालकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना को लेकर बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार ने चारों मजदूरों के टंकी में फंसने और उनके शव बरामद कर लेने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शौचालय की टंकी की सफाई करने के दौरान यह हादसा हुआ है। हमारे तरफ से ऑक्सीजन युक्त एंबुलेंस मौके पर भेजा गया। बाबजूद इसके चार लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन की टीम जांच-पड़ताल कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बिहार के बाढ़ में शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान चार की मौत
पुलिस के मुताबिक नवनिर्मित शौचालय टंकी की शटरिंग खोलने के लिए अंदर गए मजदूर फंस गये। उन्हें सांस लेने में काफी परेशानियां होने लगी। इस दौरान एक के बाद एक सभी अं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News