Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

'आशिकी-3' में कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका के बारे में खुलकर बोले आदित्य कपूर

कॉफी विद करण’ में आदित्य ने अनन्या पांडे और आशिकी-3 पर भी कमेंट किया

14 Dec 2023

'आशिकी-3' में कार्तिक आर्यन की मुख्य भूमिका के बारे में खुलकर बोले आदित्य कपूर

बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ पॉपुलर शो है। शो के हाल ही में रिलीज हुए एपिसोड में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर मौजूद थे। करण जौहर के कठिन सवालों के जवाब आदित्य और अर्जुन ने बेहद दिलकश अंदाज में दिए। ‘कॉफी विद करण’ में आदित्य ने अनन्या पांडे और आशिकी-3 पर भी कमेंट किया।

कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके आदित्य ने साल 2009 में फिल्म लंदन ड्रीम्स से डेब्यू किया था। साल 2013 में रिलीज हुई आशिकी-2 ने उन्हें असली लोकप्रियता दिलाई। यह 1990 की बॉक्स ऑफिस हिट आशिकी की अगली कड़ी थी। आशिकी की तरह आशिकी-2 भी सुपरहिट रही। इस फिल्म में आदित्य के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

आशिकी-2 के बाद अब आशिकी-3 की चर्चाएं जोरों पर हैं। आशिकी-3 में आदित्य कपूर नहीं, बल्कि कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे। आशिकी-3 में कार्तिक आर्यन को अब इस मामले पर आदित्य ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।‘कॉफी विद करण’ में करण ने आदित्य से पूछा, “जब आपकी फिल्म के सीक्वल में कोई और काम करता है तो कैसा लगता है?” इसका जवाब देते हुए आदित्य ने कहा, “आशिकी-2 में मैंने जो किरदार निभाया था, उसकी मौत हो गई थी।

इसलिए उस किरदार के वापस आने की कोई संभावना नहीं थी।” आदित्य के जवाब पर अर्जुन कहते हैं कि उसके बाद वह नाइट मैनेजर बन गए। आदित्य रॉय कपूर पिछले कुछ दिनों से अनन्या पांडे खबरों में हैं, क्योंकि वह उन्हें डेट कर रही हैं। इन्हें कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन दोनों अपने रिश्ते पर सीधे तौर पर बात करने से बचते रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News