Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर जवान का डंका, तीन दिनों में की जबरदस्त कमाई

इस समय शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है। किंग खान की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म कमाई के मामले में भी इतिहास रचती नजर आ रही है। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, हालांकि, अब ''जवान'' ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ''जवान'' ''पठान'' से दो कदम आगे निकल गई है।

10 Sep 2023

बॉक्स ऑफिस पर जवान का डंका, तीन दिनों में की जबरदस्त कमाई

इस समय शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज है। किंग खान की ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्म कमाई के मामले में भी इतिहास रचती नजर आ रही है। शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी, हालांकि, अब ''जवान'' ने उनका भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म ''जवान'' ''पठान'' से दो कदम आगे निकल गई है।

इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ एक्ट्रेस नयनतारा नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही इस केमिस्ट्री को फैंस ने भी खूब पसंद किया है। फिल्म में दिखाए गए धमाकेदार सीन्स की भी खूब तारीफ हो रही है। तभी तो ''जवान'' का बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन ही रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।

सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने तीसरे दिन यानी शनिवार को ''जवान'' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 74.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसमें 66 करोड़ हिंदी वर्जन, 5 करोड़ तमिल और 3.5 करोड़ तेलुगु वर्जन शामिल हैं। शाहरुख खान की फिल्म तीसरे दिन बंपर ओपनिंग के बाद 200 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है।

फिल्म ''जवान'' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.23 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 74.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन करते हुए कुल 202.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। जवान की रिलीज से पहले ही अनुमान लगाया जा रहा था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट होगी। ''जवान'' इन सभी उम्मीदों पर खरी उतरी है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने डबल रोल निभाया है। उनकी एक भूमिका पिता की है और दूसरी भूमिका बेटे की है। फैंस ने उन्हें इन दोनों ही किरदारों में खूब पसंद किया है। फिल्म में विजय सेतुपति विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण, संजय दत्त ने कैमियो रोल निभाए हैं। इसके अलावा फिल्म में सुनील ग्रोवर, संजीता भट्टाचार्य, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा जैसे सितारे भी नजर आए हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News