Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

अभिषेक के साथ मैच देखने पहुंचे अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन ने सुबह तीन बजे पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ समय बिताया और उनसे क्रिकेट के बारे में सीखा

16 Mar 2024

अभिषेक के साथ मैच देखने पहुंचे अमिताभ बच्चन

खबरें थीं कि महानायक अमिताभ बच्चन की हालत बिगड़ गई है और उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। कहा जा रहा था कि वह शुक्रवार सुबह मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल पहुंचे और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई, लेकिन अब इन खबरों पर खुद अमिताभ बच्चन ने प्रतिक्रिया दी है।अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के फाइनल मैच में शामिल हुए। मैच से अमिताभ बच्चन ने एक फोटो शेयर की है।

आईएसपीएल फाइनल की शाम एक शानदार अनुभव थी। अमिताभ बच्चन ने सुबह तीन बजे पोस्ट करते हुए लिखा कि उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ समय बिताया और उनसे क्रिकेट के बारे में सीखा। आईएसपीएल फाइनल से बाहर निकलते समय अमिताभ बच्चन ने अपने स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चा पर प्रतिक्रिया दी।

जब उनसे उनकी सेहत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'फर्जी खबर।' इसका मतलब अमिताभ बच्चन को कुछ नहीं हुआ। 81 साल के अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखकर 'आभार' कहा था। इसके बाद खबरें आने लगीं कि उनकी हालत बिगड़ गई है लेकिन अमिताभ बच्चन ने खुद साफ किया है कि उन्हें कुछ नहीं हुआ है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News