Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

शाहरुख खान ने फिल्म 'मोहब्बतें' के पॉपुलर सीन को किया रीक्रिएट, वीडियो वायरल

''जी सिने अवॉर्ड्स'' में शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला

11 Mar 2024

शाहरुख खान ने फिल्म 'मोहब्बतें' के पॉपुलर सीन को किया रीक्रिएट, वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने हाल ही में अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में लोकप्रिय बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया। उनके साथ सलमान खान और आमिर अभिनेताओं ने भी डांस किया। इसके बाद एक बार फिर किंग खान के फैंस को एक्टर के डांस की झलक देखने को मिलेगी। 'जी सिने अवॉर्ड्स' में एक्टर ने पुरानी फिल्मों की यादें ताजा की हैं। वर्ष 2023 में शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की। जनवरी महीने में रिलीज हुई फिल्म ''पठान'' ने एक हजार करोड़ तक का कलेक्शन कर पूरे बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।

इसके बाद आई फिल्म ''जवान'' ने भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। बॉलीवुड के इस बादशाह को तमाम पुरस्कार समारोहों में विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जा रहा है। हाल ही में हुए ''जी सिने अवॉर्ड्स'' में शाहरुख को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा इस समारोह में एक्टर साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म ''मोहब्बतें'' के एक पॉपुलर सीन को रीक्रिएट करते नजर आ रहे हैं। इसमें शाहरुख ने राज मल्होत्रा का किरदार निभाया था।

किंग खान ने 24 साल बाद इस पुरस्कार समारोह में वायलिन बजाकर राज के सभी को प्रभावित करने वाले इस प्रतिष्ठित दृश्य को फिर से बनाया। ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन वीडियो को पैपराजी के साथ एक्टर के फैन पेज से भी शेयर किया गया है। इस बीच शाहरुख खान की फिल्म ''जवान'' ने ''जी सिने अवॉर्ड्स'' समारोह में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। जवान ने बेस्ट एक्टर, फिल्म, बीजीएम जैसे कई अवॉर्ड जीते हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News