Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख खान ने व्यक्त कीं अपनी भावनाएं

शाहरुख खान ने एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉक्स ऑफिस के असली किंग हैं

21 Feb 2024

दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलने के बाद शाहरुख खान ने व्यक्त कीं अपनी भावनाएं

पिछले साल यानी 2023 में शाहरुख खान ने एक के बाद एक तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉक्स ऑफिस के असली किंग हैं। ''पठान'', ''जवान'' और ''डंकी'' शाहरुख के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में बनीं। इनमें से एटली द्वारा निर्देशित फिल्म ''जवान'' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने करीब 1100 करोड़ का बिजनेस किया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस अवॉर्ड को स्वीकार करते हुए शाहरुख ने बेहद दमदार स्पीच देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी पुरस्कार समारोह में नयनतारा को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। ''जवान'' में शाहरुख डबल रोल में नजर आए थे। खासकर बूढ़े शाहरुख के रोल की खूब चर्चा हुई थी। साउथ की ब्लॉकबस्टर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अनोखा इतिहास रचा।

पुरस्कार स्वीकार करते हुए शाहरुख ने कहा, ''कई सालों के बाद मुझे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। इस बीच मुझे लगा कि अब मुझे ये अवॉर्ड कभी नहीं मिलेगा। लेकिन मैं यह पुरस्कार पाकर खुश हूं, मुझे अवार्ड्स पसंद हैं।'' शाहरुख ने कहा कि इस मामले में मैं थोड़ा स्वार्थी और लालची हूं। मेरे काम को पसंद करने और मेरी कड़ी मेहनत की सराहना करने के लिए मैं हमेशा लोगों का आभारी रहूंगा।

शाहरुख ने आगे कहा, ''एक बात जिसका जिक्र करना जरूरी है वो ये कि सिर्फ एक एक्टर का काम काफी नहीं है। कलाकृति तब और भी बेहतर हो जाती है जब उसके आस-पास की मंडली भी इसमें भाग लेती है। मुझे भी कई लोगों की मेहनत और मदद की बदौलत यह पुरस्कार मिला।'' उन्होंने कहा कि मैं दर्शकों से वादा करता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करना जारी रखूंगा। मैं भारतीय और गैर-भारतीय दोनों दर्शकों का इसी तरह मनोरंजन करता रहूंगा। इसके लिए मैं जो कुछ भी कर सकता हूं, करूंगा।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News