वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
साल 2020 में सारा अली खान की कुल 2 फिल्में आई थीं। पहली कार्तिक आर्यन के साथ Love Aaj Kal 2 और दूसरी वरुण धवन के साथ Coolie No 1. पहली फ्लॉप थी और दूसरी हिट।
सारा अली खान ने हाल ही में साल 2020 में अपने ब्रेकअप को लेकर बात की। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों इशारों में फिर भी काफी कुछ कह दिया। सारा अली खान ने कहा, "साल 2020 मेरे लिए लगातार खराब होता चला गया। इसकी शुरुआत ब्रेकअप से हुई और फिर ये और भी बुरा होता गया। यह बहुत ही बुरा साल था और इसके बारे में ज्यादातर चीजें इंटरनेट पर हैं।"
साल 2020 में सारा अली खान की कुल 2 फिल्में आई थीं। पहली कार्तिक आर्यन के साथ Love Aaj Kal 2 और दूसरी वरुण धवन के साथ Coolie No 1. कार्तिक आर्यन के साथ उनकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी और इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान कार्तिक-सारा के अफेयर की भी खबरें आईं लेकिन दोनों ने इसे कभी स्वीकार नहीं किया। कुछ ही वक्त बाद सारा और कार्तिक ने साथ नजर आना बंद कर दिया था।
सारा अली खान ने बताया, "कई बार जब आपको पता होता है कि आप ट्रोलिंग के ही लायक हैं या जब कुछ बहुत गलत हो जाता है, तो फैक्ट ये है कि सब कुछ तुरंत इंटरनेट पर आ जाता है। यह इतना चीप है जैसे उन्हें वाकई कोई फर्क नहीं पड़ता अगर आपका दिल टूटा, आप दुखी, थके हुए, डरे हुए, घबराए हुए थे। क्या फर्क पड़ता है। 20 लोग पढ़ रहे हैं और आपके भीतर ज्वालामुखी धधक रहा है। कोई फर्क नहीं पड़ता।"
वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा अली खान के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर जा रहा है। 'केदारनाथ' से शुरू करके अभी तक की उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं। आखिरी बार सारा अली खान फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आई थीं। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो सारा अली खान के पास अभी Gaslight और Ae Watan Mere Watan जैसी फिल्में हैं।