Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फिल्म 'फाइटर' का देशभक्तिपूर्ण ट्रेलर रिलीज, वायुसेना की दिखी झलक

दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है

15 Jan 2024

फिल्म 'फाइटर' का देशभक्तिपूर्ण ट्रेलर रिलीज, वायुसेना की दिखी झलक

दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म फाइटर का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह ट्रेलर देशभक्तिपूर्ण है। ट्रेलर में हवाई एक्शन सीन आपका ध्यान खींच लेंगे। फिल्म फाइटर का तीन मिनट नौ सेकेंड का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में वायुसेना की कहानी की झलक दिखाई गई है। फिल्म फाइटर का ट्रेलर ऋतिक के डायलॉग ‘फाइटर वो नहीं है जो अपना टारगेट अचीव करता है, वे हैं जो उन्हें ठोक देता है’ से शुरू होता है। इसके बाद ट्रेलर में दीपिका और अनिल कपूर की झलक देखने को मिलती है।

इस ट्रेलर में आपको रोमांचकारी एरियल एक्शन सीन देखने को मिलेंगे। ऋतिक रोशन ने फाइटर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ट्रेलर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “दिल आसमान के नाम, और जान देश के नाम। जय हिंद!” ऋतिक द्वारा शेयर किए गए ट्रेलर पर नेटिजन्स ने लाइक्स और कमेंट्स की बौछार कर दी है। फिल्म फाइटर में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म फाइटर के ट्रेलर में कुछ ऐसे सीन हैं जो आपको हैरान कर देंगे।

फिल्म फाइटर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण के साथ अनिल कपूर, अक्षय ओबेरॉय, करण सिंह ग्रोवर, आकाश अलग और संजीदा शेख अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News