Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

अपने 'फ्लॉप करियर' पर अमीषा पटेल ने कहा- बॉलीवुड में मेरा कोई गॉडफादर नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों ‘गदर-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं और उन्हें ‘फ्लॉप करियर’ की आलोचना झेलनी पड़ी। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में इस पर कमेंट किया है।

04 Sep 2023

अपने 'फ्लॉप करियर' पर अमीषा पटेल ने कहा- बॉलीवुड में मेरा कोई गॉडफादर नहीं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों ‘गदर-2’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप रहीं और उन्हें ‘फ्लॉप करियर’ की आलोचना झेलनी पड़ी। एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में इस पर कमेंट किया है।

मीडिया को दिए इंटरव्यू में अमीषा पटेल ने कहा, “बॉलीवुड में बिना पारिवारिक पृष्ठभूमि वाली अभिनेत्रियों को काफी निशाना बनाया जाता है। मेरे जैसी बाहरी अभिनेत्रियों को कोई सपोर्ट नहीं है। अगर मैं फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े परिवार से आती या इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर होता, तो फ्लॉप करियर के लिए मेरी आलोचना नहीं की जाती, मुझे निशाना नहीं बनाया जाता। इसके विपरीत मुझे बेहतर फिल्में मिलतीं।


अमीषा ने कहा, “जब कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है, तो निर्माताओं को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। मैंने ऐसे कई निर्माताओं से पारिश्रमिक नहीं लिया है। दूसरे व्यक्ति की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। किसी ने मुझसे पारिश्रमिक न लेने के लिए नहीं कहा, निर्माताओं की स्थिति देखकर मैंने स्वयं यह निर्णय लिया।”

उन्होंने कहा, “एक फ्लॉप फिल्म देने के बाद कई लोगों ने मेरी आलोचना की, लेकिन मैंने इन बातों का असर अपने दिमाग पर नहीं होने दिया। मैंने सिर्फ अच्छा काम करने पर ध्यान केंद्रित किया।”

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News