Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

ऋतिक के बाद मैंने वीरदास की इज्जत लूट ली, कंगना के बयान से मचा बवाल

मीडिया रिपोर्ट में कंगना के किस के बारे में लिखा गया था। कंगना रनौत ने इसी रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ''ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली। इसमें कंगना ने मुस्कुराने वाली इमोजी भी जोड़ी।

24 Jul 2023

ऋतिक के बाद मैंने वीरदास की इज्जत लूट ली, कंगना के बयान से मचा बवाल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाकी बयानों के लिए जानी जाती हैं। बॉलीवुड में उन्हें 'पंगा गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'तेजस' को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के बारे में अपडेट दिया था। इसी बीच कंगना रनौत ने एक और विवादित बयान दिया है। फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना ने एक्टर वीर दास को ऐसे किस किया था कि उनके होठों से खून निकल आया था। घटना को याद करते हुए कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक बार फिर ऋतिक रोशन का नाम लिया।

मीडिया रिपोर्ट में कंगना के किस के बारे में लिखा गया था। कंगना रनौत ने इसी रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, ''ऋतिक रोशन के बाद मैंने बेचारे वीर दास की इज्जत लूट ली। इसमें कंगना ने मुस्कुराने वाली इमोजी भी जोड़ी।

2016-17 में रितिक और कंगना के बीच तीखी बहस हुई थी। इतना ही नहीं दोनों के बीच कानूनी विवाद भी चल रहा था। दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई, लेकिन रितिक ने हमेशा इससे इनकार किया है।

फिल्म 'रिवॉल्वर रानी' की बात करें तो यह फिल्म कंगना और वीरदास ने 2014 में की थी। इस क्राइम कॉमेडी-ड्रामा फिल्म को साई कबीर ने लिखा और निर्देशित किया था। फिल्म में पीयूष मिश्रा, जाकिर हुसैन और पंकज सारस्वत भी अहम भूमिकाओं में थे। फिल्म में राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित एक व्यंग्यपूर्ण प्रेम कहानी दिखाई गई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में कंगना के साथ कई अन्य बॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म 'तेजस' में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News