वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
अक्षय कुमार के प्रशंसक उम्मीद कर रहे थे कि अभिनेता की आने वाली फिल्म 'ओएमजी 2' फ्लॉप फिल्मों की श्रृंखला तोड़ देगी
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार पिछले एक साल से बैक-टू-बैक पांच फ्लॉप दे चुके हैं। साल 2021 में आई 'सूर्यवंशी' के बाद अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नहीं हुई है।
पहले उनकी फिल्म 'बच्चन पांडे' फ्लॉप हुई, फिर 'सम्राट पृथ्वीराज', 'रक्षा बंधन', 'राम सेतु' और अब 'सेल्फी'। ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस उम्मीद कर रहे थे कि अभिनेता की अपकमिंग फिल्म 'ओएमजी 2' अक्षय कुमार के फ्लॉप का सिलसिला तोड़ देगी।
लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि अक्षय कुमार के खराब रिपोर्ट कार्ड की वजह से 'ओएमजी 2' को सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर रिलीज किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही अक्षय कुमार के फैंस नाराज हो गए हैं।