Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

सैंडल उठाकर चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो

हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है।

01 Jul 2024

सैंडल उठाकर चलते दिखे जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने एक्टर जहीर इकबाल से शादी की है। एक तरफ सोशल मीडिया पर लोग उनकी और जहीर की शादी को लव-जिहाद का नाम दे रहे हैं। दोनों को जमकर ट्रोल किया गया। दूसरी तरफ वह अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रही हैं। सोनाक्षी ने अपने फैंस के साथ शादी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने जहीर का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है।

वीडियो क्या है?

सोनाक्षी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर एक मॉल में घूमते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में सोनाक्षी की सैंडल नजर आ रही हैं। जब वो चल रहे थे तो पीछे से सोनाक्षी ने उनका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन दिया, “जब आप हरे झंडे वाले लड़के से शादी करते हैं।” सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का ये वीडियो वायरल हो गया है। कई लोगों ने इस पर कमेंट कर जहीर की तारीफ की है।

सोनाक्षी और जहीर की शादी

सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी को अब सात दिन हो गए हैं। दोनों ने शत्रुघ्न के घर पर रजिस्टर्ड शादी की, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। रिसेप्शन में सलमान खान, रवीना टंडन, संगीता बिजलानी, काजोल, अनिल कपूर, चंकी पांडे और फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंचीं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी की शादी के कई वीडियो वायरल हुए थे। फैंस ने कमेंट कर दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा अस्पताल में भर्ती

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे चिरंजीव लव सिन्हा ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताया कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं। पापा (शत्रुघ्न) पिछले कुछ दिनों से बुखार और कमजोरी से पीड़ित थे, इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का फैसला किया गया, ताकि डॉक्टर उनकी जांच कर सकें। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न को आज सोमवार अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News