Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का खुलासा-दिन में पीती थीं दो-तीन सिगरेट

अब इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी धूम्रपान की आदत का खुलासा किया। उन्हें ये आदत एक फिल्म में उनके रोल की वजह से पड़ी।

26 Apr 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन का खुलासा-दिन में पीती थीं दो-तीन सिगरेट

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ हाल ही में रिलीज हुई। विद्या ने हमेशा ही अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। अब इस फिल्म में भी उनके अभिनय की खूब सराहना हो रही है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी धूम्रपान की आदत का खुलासा किया। उन्हें ये आदत एक फिल्म में उनके रोल की वजह से पड़ी।

एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने कहा, “मैंने एक फिल्म की शूटिंग से पहले धूम्रपान करना शुरू कर दिया था। मैं धूम्रपान करना जानती थी लेकिन मैं वास्तव में ऐसा करना कभी नहीं चाहती थी। अभिनय में आप सब कुछ नकली नहीं कर सकते। इसलिए मैंने भूमिका के लिए धूम्रपान किया। पहले तो मैं झिझक रही थी, क्योंकि सिगरेट पीने वाली महिलाओं के बारे में एक खास धारणा बनी हुई है। अब इसमें कमी आई है लेकिन ‘द डर्टी पिक्चर’ के बाद स्मोकिंग की लत लग गई थी और वह रोजाना दो से तीन सिगरेट पीती थीं।

जब विद्या से पूछा गया कि क्या वह अब भी धूम्रपान करती हैं तो उन्होंने स्वीकार किया कि वह अब धूम्रपान नहीं करतीं। इस दौरान विद्या ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि मुझे यह बात कैमरे पर कहनी चाहिए लेकिन मुझे धूम्रपान पसंद है। अगर सिगरेट हानिकारक नहीं होती, तो मैं भी धूम्रपान करने वाली बन जाती।। मुझे उस धुएं की गंध बहुत पसंद है। यहां तक कि अपने कॉलेज के दिनों में भी मैं ऐसे लोगों के आसपास बैठती थी जो धूम्रपान करते थे।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News