Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

फीफा महिला विश्व कप 2027 का मेजबान होगा ब्राजील

ब्राजील ने 1950 और 2014 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की थी। अब महिलाओं का समय है। यह दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला पहला महिला विश्व कप होगा।

17 May 2024

फीफा महिला विश्व कप 2027 का मेजबान होगा ब्राजील

नई दिल्ली। ब्राजीत फीफा महिला विश्व कप का 2027 का मेजबान होगा। यह इस टूर्नामेंट का 10वां संस्करण होगा। शुक्रवार को थाईलैंड में आयोजित 74वीं फीफा कांग्रेस में उक्त घोषणा की गई। ब्राजील ने 1950 और 2014 में पुरुष फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की थी। अब महिलाओं का समय है। यह दक्षिण अमेरिका में आयोजित होने वाला पहला महिला विश्व कप होगा।

ब्राजील ने नीदरलैंड, बेल्जियम और जर्मनी को पीछे छोड़ते हुए मेजबानी का अधिकार हासिल किया।

अप्रैल में, संयुक्त राज्य अमेरिका और मेक्सिको ने अपनी बोली यह कहते हुए कि वापस ले ली कि उन्होंने इसके बजाय 2031 के लिए अपनी बोली पर ध्यान केंद्रित करने की योजना बनाई है। नवंबर में दक्षिण अफ़्रीका ने भी ऐसा ही किया था।

पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, स्वीडन, संयुक्त राज्य अमेरिका, जर्मनी, कनाडा और फ्रांस ने भी पहले प्रतियोगिता की मेजबानी की है।

1991 में अपनी शुरुआत के बाद से, फीफा महिला विश्व कप का कद और लोकप्रियता बढ़ी है। उद्घाटन टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 12 टीमों के साथ, प्रतियोगिता का विस्तार होकर इसमें 32 टीमें शामिल हो गई हैं, सबसे हालिया संस्करण 2023 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किया गया था।

अब तक पांच देशों ने फीफा महिला विश्व कप का खिताब जीता है। इन पांच देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, नॉर्वे, जर्मनी, जापान और स्पेन हैं। स्पेन ने 2023 का खिताब जीता था।

संयुक्त राज्य अमेरिका की महिला राष्ट्रीय फुटबॉल टीम ने 1991, 1999, 2015 और 2019 में चार खिताबों के साथ सबसे अधिक जीत हासिल की है। दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जिसने दो बार 2003 और 2007 में खिताब जीता है। जापान ने 2011 में और नॉर्वे ने 1995 में यह खिताब जीता।

टीम ब्राजील ने 1999 में विश्व कप में कांस्य पदक और 2007 में रजत पदक जीता।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News