Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

आजमगढ़ में सपा के लोग आए हैं पिकनिक मनाने, बचकर रहना पहचानेंगे भी नहीं : योगी

पूरे देश के अंदर एक आवाज आ रही है एक ही भाव सर्वत्र दिखाई दे रहा है, वह है फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार चार सौ पार।

19 May 2024

आजमगढ़ में सपा के लोग आए हैं पिकनिक मनाने, बचकर रहना पहचानेंगे भी नहीं : योगी

आजमगढ़। आजमगढ़ लोकसभा के मेंहनगर विधानसभा के खरिहानी में रविवार को आयोजित जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चार चरण के चुनव संपन्न हो गया है। पांचवा कल संपन्न होगा और छठे चरण में आजमगढ़ की जनता जर्नादन को भी अपना प्रतिनिधि चुनना है। चार चरणों के चुनाव के परिणाम व रूझान इस बात को बताते हैं कि विपक्ष के अंदर मची खलबली, बौखलाहट, उनकी हार को स्पष्ट प्रदर्शित करता है। पूरे देश के अंदर एक आवाज आ रही है एक ही भाव सर्वत्र दिखाई दे रहा है, वह है फिर एक बार मोदी सरकार। अबकी बार चार सौ पार।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब चार सौ पार की बात होती है तो कांग्रेस, सपा और बसपा की हालत खराब होती है। उनके चेहरे की हवा उड़ जाते हैं। फिर पूछते हैं चार सौ पार कैसे होगा। तो जनता की ओर से आवाज आती है जो राम को लाए हैं हम उनको लायेंगें।

जिन लोगों ने विकास को बाधित किया उन्हें जवाब देने का सर्वोत्तम समय

सीएम योगी ने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और रामद्रोहियों के बीच में जाकर सिमट गया है। जिन लोगों ने आपके सामने पहचान का संकट खड़ा किया था, जिन्होंने राष्ट की सुरक्षा में सेंध लगाई, जिन्होंने हमारे आराध्य देवों को अपवित्र करने का कुत्सीत प्रयास किया था। जिन लोगों ने विकास को बाधित किया था। उनको जबाव देने का सर्वोत्तम माध्यम है।

आजमगढ़ में सपा के लोग आए हैं पिकनिक मनाने, बचकर रहना पहचानेंगे भी नहीं : योगी

सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी लोग आज यहां आए हैं। जब यहां से चुनाव के बाद जायेंगे तो आपको पहचानेंगे भी नहीं। क्योंकि वो तो बड़े लोग हैं। यहां पिकनिक मनाने चले आए हैं। चुनाव बाद कोई इग्लैंड घुमेगा तो कोई कूल्लू मनाली तो कोई कहीं और भागेगा।

उन्होंने कहा कि सपा को आपसे क्या लेना देना है। ये लोग चुनाव में सिर्फ पिकनिक मनाने के लिए आजमगढ़ आ गए हैं। उनको विकास से भी कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि सपा की सरकार के समय में जितनी लूट खसोट करनी थी, वे लोग कर चुके हैं। अब तो उसको निकालने की बारी आ रही है। इसलिए आजमगढ़ को एक बार सब घेराबंदी करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आप थोड़ा बचके रहना। अपने बीच के निरहुआ को चुनाव जीताकर भेजना।

मात्र दो वर्ष में निरहुआ ने आजमगढ़ की तस्वीर व तकदीर बदलने का पूरा प्रयास किया

उन्होंने कहा कि आजमगढ़ में इसलिए आया हूं कि निरहुआ ने मात्र दो वर्ष के अंदर आजमगढ़ की तस्वीर और तकदीर बदलने के लिए पूरा प्रयास किया जो यहां दिखाई भी देता है। आजमगढ़ में फोर लेन व टू लेन की कनेक्टविटी है। आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव के नाम पर विश्वविद्यालय भी बन गया है। संगीत महाविद्यालय का निर्माण हो रहा है, एयरपोर्ट का निर्माण हो गया है और अब आजमगढ़ को शक और अविश्वास की नजरों से नहीं देखते। बल्कि आजमगढ़ की पहचान भोजपुरी के सुपर स्टार निरहुआ के संसदीय क्षेत्र के रूप में हो गई है।

सीएम योगी ने कहा कि आप पूरे देश में कहीं चले जाइए, लेकिन अगर कोई सपा का नेता होगा तो उसे शक की निगाह से हर कोई देखता है। लोग यह मान लेते हैं यह शरिफ तो नहीं होगा, ये जरूर कोई गुंडा, बदमाश होगा। उसकी तलाशी लेना शुरू कर देते हैं। मान लेते हैं कि कहीं कुछ गड़बड़ करने आया होगा। लेकिन निरहुआ ने आजमगढ़ की तस्वीर को सरकार के साथ मिलकर बदलने का प्रयास किया। जिसका परिणाम है कि आज यहां के लोगों को शक की निगाह से नहीं देखा जाता। सीएम योगी ने कहा कि दो वर्षो के अंदर जितना अच्छा काम करने का प्रयास निरहुआ ने किया, उतना कोई जनप्रतिनिधि नहीं कर सकता।

कांग्रेस-सपा की सरकार में आजमगढ़ हो चुका था बदनाम

सीएम ने कहा कि आज देश की तस्वीर और तकदीर को पीएम मोदी ने बदलकर रख दिया है। आज दुनिया के अंदर भारत को सम्मान मिल रहा है। भारत के अंदर सुरक्षा की कोई समस्या नहीं है। पहले देश के अंदर कोई आतंकी घटना घटित होती थी तो नाम आजमगढ़ के रानी सराय, कहीं संजरपुर का कहीं किसी अन्य क्षेत्र का आता था, आजमगढ़ बदनाम हो चुका था।

नया भारत छेड़ता नहीं, लेकिन जो छेड़ता है उसे छोड़ता भी नहीं : योगी

सीएम ने कहा कि अब तो पटाखा भी तेज फूट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है और कहता है कि नहीं, नहीं ये मैंने नहीं किया मेरा नहीं है वो तो पटाखा है। क्योंकि पाकिस्तान को मालूम है कि यह नया भारत है, छेड़ता नहीं लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो उसको छोड़ता भी नहीं है।

सीएम योगी ने कहा कि एक तरफ सुरक्षा, देश का सम्मान है तो दूसरी तरफ विकास के बड़े कार्य भी हुए हैं। सीएम ने कहा कि सपा सरकार के समय खाद्यान्न घोटाला होता था, गरीब भूख से मरता था, गरीब चिकित्सा के अभाव में दम तोड़ता था, गरीब के पास मकान नहीं था, किसान आत्महत्या करता था। नौजवान पलायन करता था और चारो ओर अव्यस्था और अराजकता थी, दंगा शुरू हो जाता था। पर्व व त्योहार आने पर कर्फ्यू लग जाता था। कोई कमाकर बेचारा लाता था तो रास्ते में छीन या लूट लिया जाता था।

पाकिस्तान की 23 करोड़ की आबादी आज भूखों मर रही

सीएम योगी ने कहा कि गरीब को पांच किलो राशन फ्री में मिल रहा है। 80 करोड़ लोग देश में मुफ्त राशन का लाभ ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि अगर कोई आज के दिन में कोई पाकिस्तान का राग अलाप रहा है तो उसको कृपा करके पाकिस्तान ही चला जाना चाहिए, हिन्दुस्तान पर वह बोझ न बने। क्योंकि पीएम 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दे रहे हैं और पाकिस्तान में 23 करोड़ की कुल आबादी वह भी भूखों मर रही है।

सीएम ने कहा कि आज अयोध्या कैसे चमक रही है। सीएम ने उपस्थित जनसमुदाय से पूछा कि पहले और अब में अंतर है न। सीएम ने कहा कि पहले रामभक्तों पर गोली चलती थी अब रामभक्तों की आवाभगत कैसे होता है, आपने देखा होगा। लाखों की संख्या में लोग आ रहे हैं सम्मान के साथ लोग दर्शन कर रहे हैं। पहले सपा की सरकार के समय उन आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे। जिन आतंकवादियों ने रामजन्म भूमि पर आतंकी हमला किया था। लेकिन हमारे समय में अगर रामलला विराजमान हो रहे हैं तो आतंकवादियों की राम नाम की सत्य यात्रा ही तो निकल रही है।

आजमगढ़ को औद्योगिक शहर बनाने के लिए निरहुआ को जिताएं

सीएम योगी ने कहा कि अभी आजमगढ़ को बहुत कुछ देना है। आजमगढ़ को औद्योगिक सिटी बनानी है। पीमए मोदी के नेतृत्व में आज विकास जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। अब ऐसी स्थिति पैदा करनी है जो आजमगढ़ का हमारा नौजवान मुंबई, कलकत्ता, बैगलूरू, हैदराबाद कमाने गया है उसे वहां जाना न पड़े बल्कि हम यहीं उद्योग लगाकर काम यही देगें। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ का हमारा नौजवान देश और दुनिया में नौकरी देने की स्थित में आ सके, इसलिए निरहुआ यहां के लिए आवश्यक है।

इस अवसर पर योगेन्द्र उपाध्याय, मंत्री दारा सिंह चौहान,भाजपा महामंत्री गोविन्द, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, एमएलसी विक्रांत सिंह रिशु, संतोष सिंह, पूर्व विधायक व एमएलसी यशवंत सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह, लोकसभा प्रभारी सुनील गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News