वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक छोटी सवारी गाड़ी यात्रियों को लेकर चालसा से बाताबाड़ी जा रही थी। तभी खरियार बंदर जंगल इलाके में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
जलपाईगुड़ी। सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे पलट गई। घटना में चालक समेत कुल तीन लोग घायल हो गए है। घटना शुक्रवार दोपहर को चालसा-बाताबाड़ी गामी राष्ट्रीय राजमार्ग-31 खरियार बंदर जंगल इलाके की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार एक छोटी सवारी गाड़ी यात्रियों को लेकर चालसा से बाताबाड़ी जा रही थी। तभी खरियार बंदर जंगल इलाके में गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे चालक समेत कुल तीन लोग घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने घायलों को बरामद कर चालसा के मंगलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर मेटेली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लिया।
घायल चालक मुक्सीदुल हक ने कहा कि गाड़ी की स्टीयरिंग अचानक लॉक हो गया। इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।