Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे के बयान पर नाराज हुए सभापति धनखड़

उन्होंने समीप के सीट पर बैठी सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी और जनता ने बनाया है।

02 Jul 2024

राज्य सभा में विपक्ष के नेता खरगे के बयान पर नाराज हुए सभापति धनखड़

नई दिल्ली। राज्य सभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर कार्यवाही के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे पर उस समय बहुत नाराज हो गए, जब राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे अध्यक्ष की तरफ उंगली उठाकर यह कहने लगे कि ना तो आपने उन्हें बनाया और न जयराम रमेश और न कोई और। उन्होंने समीप के सीट पर बैठी सोनिया गांधी की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्हें सोनिया गांधी और जनता ने बनाया है।

राज्य सभा में कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे पर प्रतिक्रिया देते हुए सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि आपको किसने बनाया है, यह तो आप समझिए। लेकिन आप हर बार कुर्सी के समीप आ जाते हैं। आप हर बार कुर्सी का अनादर नहीं कर सकते। आप अचानक खड़े हो जाते हैं और बिना सोचे कुछ भी बोल देते हैं।

सभापति धनखड़ ने यह भी कहा कि इस देश, संसदीय लोकतंत्र और राज्य सभा की कार्यवाही के इतिहास में कभी भी अध्यक्ष की इतनी अवमानना नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे में बहुत सहन शक्ति है और मैं खून का घूंट पीकर रह सकता हूं। मैंने क्या क्या किया और कितना बर्दाश्त किया। आपके लिए विचार करने का समय है। उन्होंने कहा कि आपकी (मल्लिकार्जुन खरगे) गरिमा पर कई बार हमला किया गया। मैंने हमेशा और कई बार आपकी गरिमा की रक्षा करने की कोशिश की है फिर भी आप मेरी तरफ उंगली उठा रहे हैं।

दरअसल, राज्य सभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस के नेता प्रमोद तिवारी बोल रहे थे, तभी बीच में मल्लिकार्जुन खड़े हो गए। इस बीच पीछे से कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कुछ बोल दिया। तब सभापति ने कहा कि प्रथम पंक्ति में आप जैसा व्यक्ति है जिसके पास 56 साल का अनुभव है। उस व्यक्ति को जयराम रमेश टोकते हैं और मदद करने की कोशिश करते हैं। इस पर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सभापति पर टिप्पणी कर दी थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News