कमेटी की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
यूथ अफेयर्स और खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल अवॉर्ड 2023 की घोषणा कर दी है। भारत के राष्ट्रपति 09 जनवरी 2024 को अवॉर्ड एक विशेष रूप से आयोजित समारोह में प्रदान करेंगे।
कमेटी की सिफारिशों के आधार पर और उचित जांच के बाद सरकार ने खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवॉर्ड देने का फैसला किया है।
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड दिया दिया जाएगा। उन्होंने पिछले कुछ समय से दमदार प्रदर्शन किया है। शमी सहित 26 प्लेयर्स को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा। सात्विकसाई राज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड दिया जाएगा।