Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

विराट कोहली ने जड़ा शतक, तीन साल के इंतज़ार के बाद टेस्ट में बनाया 100

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी सेंचुरी बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को लगाई थी। कोहली ने टेस्ट करियर का 28वां शतक 241 गेंदों में पूरा किया और इस दौरान उन्होंने मात्र 5 चौके ही लगाए। यह उनके इंटरनेशनल करियर का कुल 75वां शतक है।

12 Mar 2023

विराट कोहली ने जड़ा शतक, तीन साल के इंतज़ार के बाद टेस्ट में बनाया 100

अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के चौथे और अंतिम मुकाबले में विराट कोहली ने शतक जड़ रेड बॉल क्रिकेट में भी अपनी सेंचुरी के सूखे को खत्म कर दिया है। क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में कोहली के बल्ले से 1206 दिन बाद शतक निकला।

उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी आखिरी सेंचुरी बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को लगाई थी। कोहली ने टेस्ट करियर का 28वां शतक 241 गेंदों में पूरा किया और इस दौरान उन्होंने मात्र 5 चौके ही लगाए। यह उनके इंटरनेशनल करियर का कुल 75वां शतक है।

विराट कोहली ने अपने इस शतक का जश्न बेहद ही शांत स्वभाव से मनाया। उन्होंने 100 रन बनाने के बाद पुराने अंदाज में अपने गले से अंगूठी निकालते हुए चूमा और अपने शतक को पत्नी अनुष्या शर्मा को डेडिकेट किया।

चौथे टेस्ट में विराट कोहली काफी धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए दिखाई दिए। मैच के तीसरे दिन के अंत तक कोहली ने 59 रन बनाए थे। चौथे दिन के पहले सेशन में स्टीव स्मिथ ने कोहली के खिलाफ कई रणनीति बनाई मगर कोहली के धैर्य के सामने सब फीकी नजर आई। कोहली के बल्ले से पहले सेशन में मात्र 29 रन निकले थे जिसके लिए उन्होंने 92 गेंदों का सामना किया था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News