उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा में सोमवार को पारित बंगाल विभाजन विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ पहाड़ पर विनय तमांग सहित जीटीए के नौ सदस्यों ने गुरुवार यानी कल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद का आह्वान किया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चेतावनी के बाद दार्जिलिंग बंद को स्थगित कर दिया गया है। बुधवार को विनय तमांग ने बंद को स्थगित रखने का घोषणा किया। विनय तमांग ने कहा कि कल से माध्यमिक परीक्षा शुरू हो रही है। लिहाजा विद्यार्थियों के हित में गुरुवार को बंद को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा में सोमवार को पारित बंगाल विभाजन विरोधी प्रस्ताव के खिलाफ पहाड़ पर विनय तमांग सहित जीटीए के नौ सदस्यों ने गुरुवार यानी कल सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक बंद का आह्वान किया था। जिस पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कड़ी चेतवानी दी थी। मुख्यमंत्री ने पहाड़ बंद करने पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बंद की घोषणा करते हुए विनय तमांग ने पहले कहा था की उन्हें भारतीय संविधान पर पूरा भरोसा है। "मुझे नहीं लगता कि कोई भी संविधान से ऊपर है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कल पारित प्रस्ताव ने संविधान को चुनौती दी।”
इस संदर्भ में उन्होंने उत्तर बंगाल के लोगों से आगे आने को कहा। विनय तमांग ने टिप्पणी की कि उनका आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से दमन किया गया है। उन्होंने गोरखा जनमुक्ति मोर्चा के नेताओं को आभार जताया कि उन्होंने गोरखालैंड की बात कही। बता दें कि बीजेपी विधायक विष्णु शर्मा ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने अलग गोरखालैंड की मांग पर जनमत संग्रह कराने की मांग की थी।