वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
सभा में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग, दार्जिलिंग के भाजपा विधायक नीरज जिम्बा के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टी के कई नेता मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करने के दौरान राजू बिष्ट ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
दार्जिलिंग। दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजू बिष्ट ने बुधवार को दार्जिलिंग जिला शासक कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले राजू बिष्ट ने महाकाल मंदिर में पूजा अर्चना किए। इसके बाद दार्जिलिंग के चौरस्ता में एक जनसभा को संबोधित किया। सभा में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) के अध्यक्ष बिमल गुरुंग, दार्जिलिंग के भाजपा विधायक नीरज जिम्बा के साथ-साथ क्षेत्रीय पार्टी के कई नेता मौजूद थे। जनसभा को संबोधित करने के दौरान राजू बिष्ट ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
मंच से राजू बिष्ट ने कहा कि पहाड़ में हुए भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ चार जून के बाद हिसाब हो जाएगा। भ्र्ष्टाचारियों के खिलाफ सीबीआई जांच होगी। वहीं, उन्होंने कहा कि पहाड़ की स्थाई समस्या का समाधान नजदीक है। वहीं, जनसभा के बाद एक रैली के माध्यम से राजू बिष्ट दार्जिलिंग जिला शासक कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।