Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मालदा कांग्रेस प्रधान के परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल

घटना में नसीरुद्दीन शेख और उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

23 Feb 2024

मालदा कांग्रेस प्रधान के परिवार पर जानलेवा हमला, तीन घायल

मालदा। तृणमूल कांग्रेस के आश्रित बदमाशों पर मालदा कांग्रेस प्रधान के परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। जिले के कालियाचक के सीलमपुर-2 ग्राम पंचायत में शुक्रवार हुए इस घटना से तनाव फैल गया है। कांग्रेस नेता फिरोजा बीबी के पति नसीरुद्दीन शेख और उनके दो भाइयों पर यह हमला किया गया है। घटना में नसीरुद्दीन शेख और उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्रधान फिरोजा बीबी और उनके पति पंचायत का ऑडिट करने के लिए कलकत्ता गये थे। वे कल रात कोलकाता से घर लौटे है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह तृणमूल आश्रित बदमाशों ने अचानक प्रधान के घर पर हमला बोल दिया। घर का दरवाजा खोलते ही प्रधान पति नसीरुद्दीन पर बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए दो भाई और उसकी पत्नी फिरोजा बीबी पहुंची तो उन पर भी हमला कर दिया गया। एक के बाद एक तीन लोगों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में तीनों को बरामद कर सीलमपुर ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया। बाद में चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर होने की वजह से मालदा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर कर दिया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव फैल गया है। कालियाचक थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News