Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

नए रिकॉर्ड बनाने की ओर चारधाम यात्रा, 12 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा आठ लाख पार

तीर्थयात्रियों के उत्साह का आलम यह है कि उन्हें मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। देर रात तक दर्शन करने पड़ रहे हैं।

21 May 2024

नए रिकॉर्ड बनाने की ओर चारधाम यात्रा, 12 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा आठ लाख पार

देहरादून, 21 मई (हि.स.)। देश-दुनिया के तीर्थयात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार चारधाम यात्रा नए रिकार्ड की तरफ बढ़ रही है। 12 दिनों के यात्रा काल में चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा आठ लाख पार कर चुका है। अब तक कुल 806281 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं। अकेले केदारनाथ धाम में 357875 श्रद्धालु पहुंचे। वहीं चारधाम यात्रा के लिए अब तक 31 लाख के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। इसमें भी सबसे अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ के पंजीकरण कराए हैं।

केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में सबसे अधिक उत्साह है। यही कारण है कि बाबा के दर पर जाने वालों की संख्या सर्वाधिक है। आस्था की डगर उन्हें ऐसे खींच लाई है कि उनके सामने अव्यवस्था और जाम जैसी समस्याएं भी बौनी साबित हुई है। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं का उत्साह इस बार चारधाम में सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा। तीर्थयात्रियों के उत्साह का आलम यह है कि उन्हें मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ रही है। देर रात तक दर्शन करने पड़ रहे हैं।

केदारनाथ धाम के लिए अधिक क्रेज, पंजीकरण भी सर्वाधिक

चारों धाम के दर्शन की बात करें तो केदारनाथ धाम में अब तक 357875 श्रद्धालु दर्शन किए हैं। बद्रीनाथ धाम में 290065 श्रद्धालु तो यमुनोत्री धाम में 151827 व गंगोत्री धाम में अब तक 138238 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष 56 लाख श्रद्धालु चारधाम दर्शन किए थे। वहीं पंजीकरण पर गौर करें तो चारधाम यात्रा के लिए अब तक 31 लाख के करीब श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News