Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज दबा रही है : अखिलेश यादव

उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। दिल्ली सरकार ने किसानों की मांग नहीं मान रही है।

13 Feb 2024

दिल्ली की सरकार किसानों की आवाज दबा रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के आन्दोलन करने को सही ठहराते हुए केन्द्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली सरकार किसानों की आवाज दबा रही है। दिल्ली सरकार ने किसानों की मांग नहीं मान रही है।

अखिलेश ने केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़े लोगों से दिल्ली की सरकार मिली हुई है। सरकार किसानों को एमएसपी देना नहीं चाहती है। जबकि सरकार उनकी आय दुगुनी करने की बात कहती है। किसानों के आंदोलन को खत्म करने के लिए कीलों से लेकर न जाने कितनी दीवारें खड़ी की गई। दिल्ली की सरकार जानबूझकर किसानों की आवाज दबाना चाहती है।

एक सवाल का जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में हर जगह भगवान के मंदिर हैं। यूरोप, अमेरिका चले जाएं भगवान कृष्ण के न जाने कितने मंदिर आपको मिलेंगे। भारत धर्मो का देश है, लेकिन विवेकानंद जी ने कहा कि हमारे देश में धर्म की कमी नहीं है लेकिन रोटी और रोजगार कब मिलेगी।

सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर भर्ती के सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी में बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं। पेपर लीक होने के बाद भी जांच नहीं हो रही है। हर बार पेपर लीक होने पर एक ही संस्था से पेपर कराना और एक संस्था से जांच कराया जाना। आखिर जांच में क्या कार्रवाई हो रही है, यह सवाल खड़े करती है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News