Please wait

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की मौत पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है और यह भी दावा किया है कि राज्य प्रशासन इस पूरी घटना को दबा रहा है।

09 Aug 2024

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की मौत पर जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह एक महिला डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद जूनियर डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने न्यायिक जांच और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की है। इस घटना के बाद अस्पताल के प्रशासन ने भी जांच के लिए कदम उठाए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित मालवीय ने दावा किया है कि महिला डाक्टर का निर्वस्त्र शव बरामद हुआ है। उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है और यह भी दावा किया है कि राज्य प्रशासन इस पूरी घटना को दबा रहा है। हालांकि दोपहर के समय कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल, संयुक्त आयुक्त मुरलीधर शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने हालात का जायजा लिया है।

दरअसल मृत डॉक्टर का शव कॉलेज के इमरजेंसी बिल्डिंग के चौथे तल पर स्थित सेमिनार हॉल से बरामद किया गया। इस घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। कुछ डॉक्टरों का आरोप है कि महिला डॉक्टर के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि, इस आरोप की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

अस्पताल के अधीक्षक संजय वशिष्ठ ने कहा कि पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच मैजिस्ट्रेट के अधीन की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी की जाएगी ताकि सच्चाई सामने आ सके। हालांकि, उन्होंने दुष्कर्म के आरोप पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने कार्यविराम का आह्वान किया है। उनका कहना है कि जब तक न्यायिक जांच शुरू नहीं होती और उनकी अन्य मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक वे कार्यविराम जारी रखेंगे। इस दौरान, अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी, लेकिन अन्य सेवाओं पर इसका असर पड़ेगा।

कोलकाता पुलिस के आयुक्त विनीत गोयल और स्वास्थ्य सचिव नारायण स्वरूप निगम ने अस्पताल का दौरा किया और मामले की जांच की जानकारी ली। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।

रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्य आरिफ अहमद लश्कर ने कहा, "घटना संदिग्ध है, लेकिन हम जांच का इंतजार कर रहे हैं। हमारी सुरक्षा की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की मौत पर ज
उन्होंने दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया है और यह भी दावा किया है कि राज्य प्रशासन इस पूरी घटना को दबा रहा है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News