Please wait
बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic

सावन के आखिरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे

अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

19 Aug 2024

सावन के आखिरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, शिवालयों में गूंजते रहे हर हर महादेव के जयकारे

फारबिसगंज/ अररिया। सावन माह के आखिरी सोमवारी पर फारबिसगंज और अररिया जिलेभर के सभी शिवालयों में श्रद्धाओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक कर भक्तों ने परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।

श्रद्धालुओं का अधिक भीड़ होने के चलते कई मंदिरों में लाइन लगवाकर पूजा-अर्चना करवाया गया. जबकि पूजा-दर्शन को श्रद्धालुओं को इंतजार भी करना पड़ा।इस दौरान शहर के बड़ा शिवालय, पंचमुखी शिव मंदिर, सुन्दरनाथ , मदनेश्वर महादेव, उमाशंकर महादेव, नागेश्वर महादेव मंदिर के अलावे अन्य मंदिरों में भी भगवान शिव का आशीष पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

इस दौरान शिवालयों श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंजते रहे. हर-हर, बम-बम का घोष सुनायी दिया. कई मंदिरों के आस-पास पूजा सामग्री आदि के लिए दुकानें भी सजी थी. इन दुकानों से श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, पुष्प और धतूरा, प्रसाद आदि की खरीदारी की और कई मंदिरों में रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन।

आखिरी सावन सोमवारी पर कई शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक का आयोजन हुआ। इस दौरान दूध, दही, गंगाजल, आक, धतूरा सहित अन्य पूजन सामग्री शिव पर चढ़ाया।

इस संबंध में पंडित गोपी रमन झा ने बताया कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, आज सावन माह का आख़िरी सोमवारी है भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाये तो उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सावन के आखिरी सोमवारी पर मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैल
अहले सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लग गयी. भक्तों ने विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना किया।भगवान शिव का रुद्राभिषेक व जलाभिषेक





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News