मिली जानकारी के अनुसार स्टार कपल के साथ लूटपाट हुई और उनके पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी हो गया। एक्टर ने कहा कि उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं।
टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने यूरोप गई थीं। मगर उनके साथ इटली में एक बड़ी घटना हुई है जिससे दोनों दहल गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्टार कपल के साथ लूटपाट हुई और उनके पासपोर्ट समेत 10 लाख का सामान चोरी हो गया।
विवेक दहिया ने बताया कि उनकी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी। विवेक ने कहा, "हमें फ्लोरेंस में जिस होटल में रुकना था वो देखने के लिए हमने कार में ही अपना सारा लगेज छोड़ दिया था। होटल फाइनल करके जब हम पार्किंग में वापस गए तो देखा चोर ने कार का शीशा तोड़कर उसमें रखा सारा सामान चोरी कर लिया था।"
एक्टर ने कहा कि उन्होंने लोकल पुलिस से मदद लेने की कोशिश की मगर उनका कहना था कि बिना सीसीटीवी फुटेज के हम कुछ नहीं कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लोकेशन देखना भी जरूरी नहीं समझा। एक्टर ने कहा कि वहां पुलिस स्टेशन शाम 6 बजे बंद हो जाता है और कोई सुनवाई नहीं होती। एक्टर ने बताया कि हमने इंडियन एंबेसी तक पहुंचने की कोशिश की मगर वो भी बंद थी। एक्टर ने सोशल मीडिया पर टूटी हुई कार का वीडियो भी शेयर किया है।
दिव्यांका त्रिपाठी ने भी इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए बताया है कि उनका पासपोर्ट और जरूरी सामान चोरी हो गया है। एक्ट्रेस ने कहा है कि वो एंबेसी से मदद की उम्मीद कर रही हैं। उन्होंने फैंस को ये जानकारी भी दी है कि वो और उनके पति विवेक ठीक हैं। फैंस भी दिव्यांका और विवेक के साथ हुई इस घटना से परेशान हैं और अपना कन्सर्न जाहिर कर रहे हैं।