Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ईडी ने अणुव्रत की बेटी सुकन्या को दिल्ली बुलाया

ईडी सूत्रों ने यह भी बताया है कि न केवल सुकन्या मंडल बल्कि पिता पुत्री यानी सुकन्या और अणुव्रत के अकाउंट देखरेख करने वाले मनीष कोठारी और कुछ अन्य लोगों को भी तलब किया गया है।

10 Mar 2023

ईडी ने अणुव्रत की बेटी सुकन्या को दिल्ली बुलाया

राज्य के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में बीरभूम जिले के बाहुबली तृणमूल नेता अणुव्रत मंडल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली ले गया है। वहीं उनसे लगातार पूछताछ हो रही है। सीजीओ कंपलेक्स स्थित ईडी के केंद्रीय मुख्यालय में मंडल से गत मंगलवार से लगातार चार दिनों की पूछताछ के बाद अब उनकी बेटी सुकन्या मंडल को भी दिल्ली बुलाया गया है। केंद्रीय एजेंसी के सूत्रों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी है।

बताया गया है कि सुकन्या को अगले हफ्ते दिल्ली आने को कहा गया है। उनसे बैंक के कई सारे दस्तावेज लाने को कह गए हैं। इसके अलावा बोलबम राइस मिल और एक और राइस मिल के दस्तावेज लेकर दिल्ली आने को कहा गया है। ईडी सूत्रों ने यह भी बताया है कि न केवल सुकन्या मंडल बल्कि पिता पुत्री यानी सुकन्या और अणुव्रत के अकाउंट देखरेख करने वाले मनीष कोठारी और कुछ अन्य लोगों को भी तलब किया गया है।

दरअसल अणुव्रत की बेटी के नाम पर राईस मिल है और उनके खाते में करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है। दोनों की संपत्ति भी पिछले कुछ सालों में कई गुना बढ़ी है। ये रुपये कहां से आए? आरोप है कि मवेशी तस्करी और कोयला तस्करी में मदद की एवज में हासिल हुए रुपये से संपत्तियां खरीदी गई हैं। अणुव्रत मंडल के बॉडीगार्ड सहगल हुसैन पहले से ही ईडी की गिरफ्त में है।

मवेशी तस्करी के सरगना इनामुल हक से पूछताछ करने पर पता चला है कि कई फर्जी अकाउंट्स, लॉटरी और अन्य जरिए से मवेशी तस्करी से हासिल हुए रुपये को ब्लैक से वाइट किया जाता था। इसमें सुकन्या मंडल के खाते का भी इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा राइस मिल का इस्तेमाल भी तस्करी से हासिल हुई राशि को रखने और उसे एक जगह से दूसरी जगह भेजने में किया गया है। इसी संबंध में सुकन्या से पूछताछ होगी।

इसके पहले अणुव्रत की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने सुकन्या मंडल को दिल्ली बुलाकर पूछताछ की थी। आरोप है कि गिरफ्तारी के बाद से मंडल दिल्ली में ईडी की पूछताछ में बिल्कुल सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह यहां तक कह चुके हैं कि उन्हें केवल हस्ताक्षर करना आता है ना तो पढ़ना जानते हैं ना लिखना जानते हैं। मवेशी तस्करी के बारे में हर सवाल के जवाब में कहते हैं, मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता है। इसलिए अब उन्हें उनकी बेटी के सामने बैठाकर ईडी पूछताछ करना चाहता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News