Please wait

इंतजार खत्म, यात्रियों को लेकर पहली बार दौड़ी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

गंगा के नीचे के पूरे मार्ग को नीली रोशनी से सजाया गया है, ताकि यात्रियों को पता चल सके कि मेट्रो कब गंगा के नीचे से गुजर रही है।

15 Mar 2024

इंतजार खत्म, यात्रियों को लेकर पहली बार दौड़ी देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में गंगा के नीचे चलने वाली ईस्ट-वेस्ट मेट्रो की यात्री सेवाएं शुक्रवार से शुरू हो गईं। न्यू गरिया से रूबी और जोका-तारातला लाइन से माझेरहाट तक विस्तारित खंड की सेवा शुरू हुई है। लंबे समय से प्रतीक्षित ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के निचले गंगा खंड पर यात्री सेवाएं शुरू होने पर यात्री खुशी से झूम उठे। किसी ने पहले सफर को कैमरे पर रिकॉर्ड किया तो किसी ने वीडियो कॉल पर अनुभव साझा किया।

गंगा के नीचे के पूरे मार्ग को नीली रोशनी से सजाया गया है, ताकि यात्रियों को पता चल सके कि मेट्रो कब गंगा के नीचे से गुजर रही है। गंगा के ठीक नीचे सुरंग में एक नीली रोशनी चमकती है, जिससे यात्रियों को पता चल जाता है कि वे उस समय नदी के नीचे से गुजर रहे हैं। इतना ही नहीं, गंगा के नीचे मेट्रो में सफर के दौरान यात्री फोन पर बात भी कर सकते हैं। ऑप्टिकल फाइबर नदी तल में काफी गहराई तक मौजूद है। तो इंटरनेट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि हावड़ा पहले ही मेट्रो के जरिए कोलकाता से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईस्ट-वेस्ट मेट्रो के एस्प्लेनेड से हावड़ा मैदान मार्ग का उद्घाटन किया था। उन्होंने स्कूली छात्रों के साथ गंगा के नीचे मेट्रो रेल की यात्रा भी की थी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News