Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुश्किल में बाहुबली के भल्लालदेव, अभिनेता और उनके पिता पर जमीन हथियाने का आरोप

एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती भले ही दक्षिणी फिल्मों में लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 'बाहुबली' की वजह से ही मिली।

12 Feb 2023

मुश्किल में बाहुबली के भल्लालदेव, अभिनेता और उनके पिता पर जमीन हथियाने का आरोप

एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' में भल्लालदेव की भूमिका निभाने वाले अभिनेता राणा दग्गुबाती भले ही दक्षिणी फिल्मों में लोकप्रिय हैं, लेकिन उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान 'बाहुबली' की वजह से ही मिली।

इससे पहले उन्होंने 'दम मारो दम' जैसी हिंदी फिल्मों में भी काम किया था, लेकिन 'बाहुबली' की वजह से उनकी शोहरत और भी बढ़ गई। राणा दग्गुबाती फिलहाल फिर से सुर्खियों में हैं, लेकिन एक अलग वजह से।

राणा दग्गुबाती और उनके पिता सुरेश बाबू इन दिनों सुर्खियों में हैं, क्योंकि उन पर जमीन हथियाने का आरोप लगाया गया है। दोनों के खिलाफ हैदराबाद के उद्योगपति प्रमोद कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।

प्रमोद कुमार ने दावा किया है कि अभिनेता और उनके पिता ने गुंडों की मदद से एक संपत्ति खाली कर दी। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया। कि इन दोनों ने उन्हें धमकी भी दी थी। 2014 में, राणा और उनके पिता ने हैदराबाद के फिल्म सिटी इलाके में अपनी एक जमीन प्रमोद कुमार को एक होटल के लिए लीज पर दे दी थी।

दग्गुबाती के पिता सुरेश बाबू ने अपनी वह जमीन बेचने का फैसला किया और उन्होंने इसके लिए प्रमोद कुमार को मुआवजे के तौर पर 5 करोड़ रुपये का भुगतान भी किया है।

इसके बाद प्रमोद कुमार ने जमीन छोड़ने से मना कर दिया। इसके बाद प्रमोद पर जमीन खाली न करने का मुकदमा भी दर्ज कराया गया। अब प्रमोद ने भी आरोप लगाया है कि राणा दग्गुबाती और सुरेश बाबू ने उसे जमीन खाली करने के लिए धमकाया। उसने पांच करोड़ रुपये का भुगतान किये जाने वाले से इंकार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News