Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारत में 10 मार्च को रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

जेंडर आइडेंटिटी पर बात करने वाली बहुचर्चित पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड आखिरकार भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म की पाकिस्तान में कुछ वर्गों द्वारा काफी आलोचना की गई थी और यहां तक कि कुछ समय के लिए प्रतिबंधित भी किया गया था।

07 Feb 2023

भारत में 10 मार्च को रिलीज होगी पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड

जेंडर आइडेंटिटी पर बात करने वाली बहुचर्चित पाकिस्तानी फिल्म जॉयलैंड आखिरकार भारत में रिलीज हो रही है। फिल्म की पाकिस्तान में कुछ वर्गों द्वारा काफी आलोचना की गई थी और यहां तक कि कुछ समय के लिए प्रतिबंधित भी किया गया था। अब यह फिल्म 10 मार्च, 2023 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म की रिलीज की तारीख फिल्म के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा की गई है। पोस्ट पर कैप्शन है, "हम दुनिया भर के दर्शकों के साथ जॉयलैंड को साझा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं! जॉयलैंड को स्पेन, ब्रिटेन, स्विट्जरलैंड, भारत, बेनेलक्स और पूर्वी यूरोप के सिनेमाघरों में देखें।"

अली जुनेजो, रस्टी फारूक, अलीना खान, सरवत गिलानी, सोहेल समीर, सलमान पीरजादा और सानिया सईद अभिनीत, जॉयलैंड की कहानी दकियानूसी विचारों को दिखाती है। जॉयलैंड में एक परिवार अपनी पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए बेटा चाहता है। उनकी यह इच्छा पूरी भी होती है लेकिन परेशानी तब खड़ी होती है, जब परिवार के छोटे बेटे को ट्रांसजेंडर से प्यार हो जाता है।

जॉयलैंड को ऑस्कर 2023 के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म के लिए पाकिस्तान की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा गया था। यह कान फिल्म समारोह के लिए चुनी जाने वाली देश की पहली फिल्म भी थी। इसने अन सर्टेन रिगार्ड सेक्शन में जूरी पुरस्कार जीता।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News