Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सॉल्टलेक स्थित फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, सरगना सहित 35 गिरफ्तार

आरोप है कि कमरा नंबर 1005 में कृष्णा इन्फोटेक नाम की फर्जी कंपनी चलाई जा रही थी। पुलिस ने वहां से 35 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, राउटर समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

24 Feb 2023

सॉल्टलेक स्थित फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी, सरगना सहित 35 गिरफ्तार

बिधाननगर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स की पुलिस ने सेक्टर पांच स्थित एक फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर मुख्य सरगना कृष्णा शर्मा सहित 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सूत्रों से सूचना मिलने पर बिधाननगर इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स थाने की पुलिस ने साल्ट लेक के सेक्टर पांच स्थित आर्गो टावर में छापेमारी की।

आरोप है कि कमरा नंबर 1005 में कृष्णा इन्फोटेक नाम की फर्जी कंपनी चलाई जा रही थी। पुलिस ने वहां से 35 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, राउटर समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस फर्जी कॉल सेंटर के जरिए अमेरिका समेत कई देशों के नागरिकों को वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल का इस्तेमाल कर कॉल किया जाता था। वहां इन जालसाजों ने उन नागरिकों को अपनी ही बीमा कंपनी के कर्मचारी के रूप में पेश किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार बीमा कराने का झांसा देकर वे विदेशी मुद्रा हड़प लेते थे। पुलिस ने उस कार्यालय से मुख्य आरोपी कृष्णा शर्मा समेत 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News