Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बिहार के रोहतास में भीषण आग से परिवार खत्म, चार बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जले

आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है

09 Apr 2024

बिहार के रोहतास में भीषण आग से परिवार खत्म, चार बच्चों समेत 7 लोग जिंदा जले

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले में कच्छवां थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मंगलवार दोपहर फूस से बने घर में अचानक आग लग जाने से एक ही परिवार के सात लोग जिंदा जल गए। हादसे में सभी की दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला भी बुरी तरह झुलस गई। मरने वालों में पांच बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं, जिनमें से एक महिला गर्भवती बताई जा रही है। सभी लोग भोजपुर जिले के रहने वाले थे और मजदूरी के सिलसिले में इब्राहिमपुर में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे देवराज चौधरी के घर में खाना बन रहा था। घर के अन्य सदस्य कामकाज को लेकर बाहर गए थे। घटना के समय घर में दो महिलाएं पुष्पा देवी और उसकी ननद माया देवी और पांच बच्चे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी देवराज की झोपड़ी पर गिर पड़ी और आग लग गई। आग घर के दरवाजे की तरफ लगने के कारण कोई भी सदस्य बाहर नहीं निकल सका और सभी जिंदा जल गए। 
मृतकों में पुष्पा देवी (30 वर्ष) पति देवराज चौधरी के अलावा उनके बेटे-बेटियों में बजरंगी कुमार (6 वर्ष), शिवानी कुमारी (8 वर्ष), काजल कुमारी (4 वर्ष), गुडिय़ा कुमारी (1 वर्ष) शामिल हैं। सभी भोजपुर जिले में जगदीशपुर थाना इलाके के बड़हर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं कांति कुमारी (6 वर्ष) पिता शामा चौधरी ग्राम रामनगर थाना तरारी जिला भोजपुर, व माया देवी (25 वर्ष) पति दीपक चौधरी ग्राम लेमाद्रा थाना विशावदर जिला जूनागढ़ (गुजरात) की भी मौत हो गई। सभी फूस की मड़ई में इब्राहिमपुर पुल के पास रहते थे। मृतका माया देवी सात माह की गर्भवती थी। माया देवी पुष्पा देवी की ननद थी।
आग बुझाने के क्रम में गंभीर रूप से जख्मी पड़ोसन राजू देवी पति शामा चौधरी ग्राम रामनगर थाना तरारी जिला भोजपुर का इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना की सूचना पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। लेकिन, आग की लपटें इतनी तेज थी कि मड़ई में मौजूद परिवार के सदस्यों को भागने का मौका नहीं मिला। घटना के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 
थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि घटना में सात लोगों की मौत हुई है। वहीं एक महिला घायल हुई है। जिसका इलाज चल रहा है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम बयान जारी कर रोहतास हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह हादसा काफी दुखद था। इसमें मारे गए लोगों के परिजन के प्रति उनकी संवेदना है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News