Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

फैशन आइकन सोनम कपूर अपनी ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

सोनम हाल ही में अपनी बुक लॉन्च में शामिल हुईं। लॉन्च इवेंट में सोनम ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। इसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

03 Apr 2024

फैशन आइकन सोनम कपूर अपनी ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल

सोनम कपूर इंडस्ट्री में फैशन आइकन व फैशन दीवा के नाम से पॉपुलर हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने अलग-अलग लुक को लेकर लगातार सुर्खियों में रहती हैं। सोनम हाल ही में अपनी बुक लॉन्च में शामिल हुईं। लॉन्च इवेंट में सोनम ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी। इसका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

सोनम के वायरल वीडियो पर नेटिजेंस ने कमेंट कर उन्हें ट्रोल किया है। एक ने कमेंट किया, ''दारा सिंह जैसा लग रहा है। तो ये नाईट ड्रेस में क्यों घूम रही है?" एक अन्य नेटीजन ने कमेंट करते हुए लिखा,"उनका ड्रेसिंग सेंस कहां चला गया। ऐसा लगता है कि सोनम ने तकिये का कवर पहन रखा है। इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि सोनम कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान और बेटे वायु के जन्म के बाद सोनम की फैशन पसंद बदल गई। प्रेग्नेंसी के बाद अपने फैशन चॉइस के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि बेटे के जन्म के बाद मेरे वजन में बड़ा अंतर आ गया था। मैं धीरे-धीरे अपना वजन कम करना चाहती थी और अपना और बच्चे का ख्याल रखना चाहती थी। इसलिए मैंने धीरे-धीरे अपना वजन कम किया।

वहीं, सोनम कपूर के काम की बात करें तो 7 जुलाई 2023 को रिलीज हुई फिल्म 'ब्लाइंड' में सोनम कपूर मुख्य भूमिका में नजर आईं। यह फिल्म जियो सिनेमाज पर रिलीज हुई थी। चर्चा है कि सोनम 2024 में एक फिल्म में नजर आएंगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News