Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जयपुर में जिंदा जले बिहार के एक ही परिवार के पांच सदस्य

मृतकों में तीन बच्चे और माता-पिता शामिल हैं। यह लोग बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। यह परिवार यहां किराये के घर पर रहता था। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

21 Mar 2024

जयपुर में जिंदा जले बिहार के एक ही परिवार के पांच सदस्य

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा थाना इलाके के जैसल्या गांव में एक घर में बुधवार देररात आग लग गई। आग की लपटों में झुलसे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई। मृतकों में तीन बच्चे और माता-पिता शामिल हैं। यह लोग बिहार के मधुबनी के रहने वाले थे। यह परिवार यहां किराये के घर पर रहता था। पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।

सूचना मिलने पर पहुंचे दमकल विभाग के जवानों ने आग बुझाने के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को सवाई मानसिंह अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार यह हादसा विश्वकर्मा थाना अंतर्गत जैसल्या गांव में हुआ। एफएसएल टीम की मदद से सुबूत जुटाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संवेदना प्रकट करते हुए 'एक्स' पर लिखा- "जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से पांच नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" विस्तृत ब्यौरे की प्रतीक्षा है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News