Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रमीज राजा ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की

पाकिस्तान के अग्रणी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने मिलकर 162 रन दिए, जिससे आयरलैंड ने पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाए।

13 May 2024

रमीज राजा ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा ने सोमवार को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में पाकिस्तानी टीम की जीत के बावजूद गेंदबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की है।

पाकिस्तान के अग्रणी तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद आमिर, नसीम शाह और अब्बास अफरीदी ने मिलकर 162 रन दिए, जिससे आयरलैंड ने पहली पारी में 20 ओवर में 7 विकेट पर 193 रन बनाए।

इन चारों में से शाहीन और आमिर बहुत महंगे साबित हुए। इन दोनों ने 11.00 की इकॉनमी से रन दिए। शाहीन ने तीन विकेट लिए लेकिन अपने चार ओवर के स्पेल में 49 रन लुटाए। जबकि आमिर ने अपने चार ओवर के स्पैल में 44 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया। हालांकि पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने तीन ओवर शेष रहते 194 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।

रमीज ने आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन की आलोचना की। 61 वर्षीय खिलाड़ी का मानना है कि अगर आयरलैंड मोहम्मद रिजवान और फखर जमान का कैच लेने में कामयाब होता तो परिणाम कुछ और होता।

रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हमारे गेंदबाजों ने आयरलैंड के खिलाफ 200 रन दे दिए और ऐसा लग रहा था जैसे हमारे गेंदबाज पीछे थे, अगर आयरलैंड ने रिजवान और जमान का कैच पकड़ लिया होता तो पाकिस्तान के लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल हो जाता। पाकिस्तान के शीर्ष गेंदबाजों ने अगर आगे के मैचों में आयरलैंड के खिलाफ इतने रन दिए, तो यह टीम के लिए कठिन हो जाएगा। सफलता गेंदबाजों पर निर्भर करती है, खासकर तेज गेंदबाज, वे पिछले साल भारत में विश्व कप के बाद से संघर्ष कर रहे हैं, वे दो गेंदें अच्छी फेंकते हैं और फिर तीन गेंदें खराब फेंक देते हैं।"

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड के लिए लोर्कन टकर (51) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, इसके बाद हैरी टेक्टर (32) और कर्टिस कैंपर (22) और अंत में गैरेथ डेलानी ने 10 गेंदों पर आतिशी नाबाद 28 रन बनाकर 20 ओवर में आयरलैंड को 7 विकेट पर 193 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया।

जवाब में, मोहम्मद रिज़वान (75*) और फखर ज़मान (78) के बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 16.5 ओवर में 3 विकेट पर 195 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। आजम खान ने लगातार तीन छक्के लगाकर मेहमानों को 7 विकेट से बड़ी जीत दिलाई।

इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में 1-1 की बराबरी कर ली। तीसरा और निर्णायक मैच मंगलवार को क्लोंटारफ क्रिकेट क्लब, डबलिन में खेला जाएगा।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News