Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

अंबाला में पूर्व सैनिक ने अपने पांच परिजनों को मौत के घाट उतारा

घटना रविवार की रात अंबाला जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रतोर में हुई है।

22 Jul 2024

अंबाला में पूर्व सैनिक ने अपने पांच परिजनों को मौत के घाट उतारा

चंडीगढ़। हरियाणा के अंबाला में एक पूर्व सैनिक ने जमीन विवाद के चलते अपने भाई के परिवार को मौत के घाट उतार दिया। पूर्व सैनिक ने अपने भाई समेत पांच लोगों की हत्या कर दी। आरोपित ने पिता को भी मारने का प्रयास किया लेकिन वह गंभीर रूप से घायल होकर बच गए।

घटना रविवार की रात अंबाला जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रतोर में हुई है।

आरोपित ने अपने परिजनों की हत्या करने के बाद आधी रात में ही शवों को जलाने का भी प्रयास किया। अल सुबह तीन बजे बड़ी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर अधजले शवों को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रतोर गांव निवासी पूर्व सैनिक भूषण कुमार का अपने भाई के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इस विवाद में आरोपित यह मानता था कि उसके माता-पिता भाई का पक्ष ले रहे हैं। इस रंजिश के चलते आरोपित ने बीती रात गांव के बाहर बनी ढाणी में सो रहे परिजनों को तेजधार हथियार से काट दिया। मरने वालों में आरोपित की मां, उसका भाई, भाई की पत्नी और इनके 2 बच्चे हैं। इनके नाम हरीश कुमार (35), उसकी पत्नी सोनिया (32), मां सरोपी देवी (65), हरीश की बेटी यशिका (5) और 6 माह का बेटा मयंक हैं।

प्राथमिक सूचना के मुताबिक, आरोपित रिटायर्ड फौजी भूषण कुमार ने वारदात को अंजाम देने के बाद रात को ही शवों को जलाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर अंबाला एसपी सुरेंद्र कुमार ने रात को ही करीब 3 बजे घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने अधजले शवों को अंबाला कैंट अस्पताल पहुंचाया। अब पुलिस इस मामले की विस्तार से जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पूर्व सैनिक ने अपने पांच परिजनों को मौत के घाट उतारा
घटना रविवार की रात अंबाला जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव रतोर में हुई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News