वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर गणेश सिंह ने किया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 150 स्काउट्स और गाइड्स ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
कोलकाता। 15 अगस्त मनीषीका सभागार मे पुष्करलाल केडिय़ा स्काउट्स एंड गाइड्स ग्रुप ने अपना तृतीय स्थापना दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ सफलता पूर्वक संपन्न किया। कार्यक्रम का संचालन स्काउट मास्टर गणेश सिंह ने किया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न स्कूलों से आए लगभग 150 स्काउट्स और गाइड्स ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीमा सुरक्षा बल की 118 बटालियन के एल.ओ. गौतम दत्त शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आरएसएल किशन कुमार झा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 मे बच्चों के किए गतिविधियों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विशिष्ट अतिथियों में श्याम सुंदर शर्मा, बीएसजी कोलकाता जिला कोषाध्यक्ष, अनंत कृष्ण डे, एस.बी. मॉडर्न हाई स्कूल के प्रिंसिपल के.के. तिवारी, राजू जायसवाल, हरि नारायण दुबे, एस.बी.वी. विद्यालय के प्रधानाध्यापक जुगेश कुमार सिंह, और अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सदस्य कोमल तिवारी उपस्थित रही। इन सभी ने अपने संबोधन में स्काउट्स और गाइड्स के कार्यों की सराहना की और उन्हें भविष्य में और भी अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।
नन्हे स्काउट रवि शंकर झा ने अपने देश भक्ति गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्काउट्स और गाइड्स द्वारा किए गए मानव पिरामिड और नृत्य प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत कर दिया।
इस मौके पर 50 स्काउट्स और गाइड्स का इन्वेस्टिचर सेरेमनी भी आयोजित किया गया, जिसमें कोलकाता के जिला सचिव सचिव गौरांगो सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्काउट मास्टर जयप्रकाश कंदोई और गाइड कैप्टन कुमकुम सिंह ने बच्चों को दीक्षा दिलाई और उन्हें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों ने केक काटकर तृतीय स्थापना दिवस का जश्न मनाया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के संरक्षक राजेश तिवारी का बहुमूल्य योगदान रहा। इसके अलावा, ज्ञान भारती विद्यालय के स्काउट मास्टर अमरनाथ पांडेय, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ विद्यालय के स्काउट मास्टर पवन तिवारी, अंजुला तिवारी, बिनोद अग्रवाल, अंकित शर्मा, रोहित झा, अभिषेक झा, जया लक्ष्मी कुमारी, हर्षित शुक्ला, लकी सोनकर, शुभम झा, निशा सिंह, देबजीता दास, दीपशिखा दास, त्रिपुरारी झा, अनुराग कुमार मिश्रा,अभी शर्मा समेत सभी स्काउट-गाइड एवं रोवर योगदान अतुलनीय रहा।