Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच घायल

स्थानीय सूत्रों के अनुसार राजकुमार सरकार और बुलारानी सरकार की बेटी का ससुराल दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाने के रोलग्राम में है।

12 Jun 2024

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच घायल

उत्तर दिनाजपुर। कार और लॉरी की टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज में नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर कुलिक ब्रिज पर हुआ। मृतकों के नाम आलोक मंडल, दुलाली सरकार, बुला रानी सरकार और प्रशांत सरकार हैं। सभी रायगंज के जगदीशपुर ग्राम पंचायत के कदमतला के रहने वाले थे।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार राजकुमार सरकार और बुलारानी सरकार की बेटी का ससुराल दक्षिण दिनाजपुर जिले के हरिरामपुर थाने के रोलग्राम में है। मंगलवार की रात राजकुमार को बेटी के ससुराल में पारिवारिक विवाद की खबर मिली थी। यह खबर सुनते ही वह अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के साथ हरिरामपुर में अपनी बेटी के घर के लिए रवाना हो गए। उनके साथ जगदीशपुर के स्थानीय ग्राम पंचायत सदस्य मानस सरकार भी थे। तभी रायगंज में नवनिर्मित राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर कुलिक ब्रिज पर उनकी गाड़ी का लॉरी के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई।

आरोप है कि बाईपास के एक लेन में दो लेन के वाहनों का आवागमन हो रहा था। इसी कारण यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद स्थानीय निवासियों, और पुलिस ने सभी को रायगंज मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया जबकि पांच लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News