Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

मुकेश अंबानी को पछाड़ फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम आडणी

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के सबसे अमीर शख्स की सूची में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं

05 Jan 2024

मुकेश अंबानी को पछाड़ फिर एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम आडणी

नई दिल्ली। अडाणी समूह के अध्यक्ष उद्योगपति गौतम अडाणी एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पछाड़ कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। विश्व रैंकिंग में गौतम अडाणी 12वें स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी 13वें स्थान के साथ एक पायदान नीचे हैं। अडाणी समूह के प्रमुख नेटवर्थ में हालिया इजाफा के साथ एशिया के भी सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के शुक्रवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक विश्व के सबसे अमीर शख्स की सूची में गौतम अडानी 97.6 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 12वें स्थान पर हैं, जबकि मुकेश अंबानी 97 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर खिसक गए हैं। पिछले साल की तुलना में गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी दोनों की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

इंडेक्स रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान गौतम अडाणी की संपत्ति में 7.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है, जो बढ़कर 97.6 अरब डॉलर हो गया है। वहीं, मुकेश अंबानी की संपत्ति 97 अरब डॉलर है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में इनकी नेटवर्थ 665 मिलियन डॉलर बढ़ी है।

दरअसल 3 जनवरी को अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद गौतम अडाणी की कंपनियों के शेयरों भाव में तेजी से आने से उनकी नेटवर्थ में इजाफा हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स, दुनिया के सबसे अमीर लोगों की दैनिक रैंकिंग है। यह मार्च 2012 में लॉन्च हुआ था। इसमें दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों की उनकी संपत्ति के आधार पर दैनिक रैंकिंग होती है। इसमें प्रत्येक अरबपति का प्रोफाइल शामिल होता है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News